फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार ने 15 लाख कर्मचारियों का डीए बढ़ाया, वेतन, बोनस और भत्ते का दिवाली से पहले भुगतान

Sat, 19 Oct 2019 02:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Salary Bonus
विज्ञापन

राज्य सरकार ने 15 लाख से अधिक कर्मचारियों व अधिकारियों को दिवाली से पहले वेतन व बोनस के साथ बढ़े महंगाई भत्ते (डीए) का भी भुगतान करने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। सभी भुगतान एक साथ 25 अक्तूबर को कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश के सरकारी कर्मी 12% डीए पा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने शुक्रवार को एक जुलाई से 5% बढ़े डीए के भुगतान का आदेश जारी किया।

सरकारी कर्मियों को एक जुलाई से 17% डीए मिलेगा। अफसरों का दावा है कि दिवाली से पहले कर्मियों को वेतन, बोनस व डीए का एक साथ भुगतान करने का फैसला करने वाला यूपी पहला राज्य है। जुलाई, अगस्त और सितंबर के बढ़े डीए का भुगतान जीपीएफ में जबकि अक्तूबर के डीए का भुगतान खाते में किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें