फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी बांटने से महिलाओं की तरक्की नहीं हो सकतीः अखिलेश

Thu, 27 Aug 2015 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
साड़ी बांटने से महिलाओं की तरक्की नहीं हो सकती। उन्हें दूसरे तरीकों से मजबूत करना होगा। यह बात सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।
विज्ञापन


होटल ताज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यदि मैं भी चाहता तो महिलाओं को साड़ी बांट सकता था लेकिन हमारी सरकार ने ऐसा नहीं किया।

हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन की व्यवस्था की। सरकार का यह मानना है कि यदि महिलाओं के पास यदि पैसा होगा तो घर और परिवार उनका सम्मान करेगा।
विज्ञापन


अपनी सरकार को महिलाओं के प्रति संवेदनशील सरकार बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 1090 इस सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। ऐसी कई सारी समस्याएं महिलाओं के सामने आती हैं जिन्हें वह अपने पति या पिता से भी शेयर कर पातीं।
विज्ञापन


1090 में महिलाओं की उन समस्याओं को सुना गया। महिलाओं की लगभग तीन लाख शिकायतें 1090 सेवाओं के जरिए दूर हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं जहां-जहां पर मेधावी सम्मान समारोह में जाता हूं लैपटॉप पाने वालों में से लड़कियों की संख्या ज्यादा होती है। इसी तरह टॉपर की भी संख्या प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वही समाज तरक्की कर सकता है जिस समाज में महिलाएं आगे हैं। हमें महिलाओं को विकास की पूरी प्रक्रिया में भागीदार बनाना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें