फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक हत्याकांड: एडीएम ने सौंपे पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपए के चेक

Tue, 02 Oct 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कल्पना को चेक सौंपते एडीएम ट्रांसगोमती अनिल कुमार
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने पुलिसकर्मी की गोली से मृत विवेक तिवारी के परिवार को 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को उनके आवास पर जाकर चेक सौंपे।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर एडीएम ट्रांसगोमती अनिल कुमार ने परिजनों से मुलाकात कर चेक दिए। एडीएम ने बताया कि 25 लाख रुपये का चेक मृतक की पत्नी कल्पना तिवारी को दिया गया है।

इसके अलावा बेटी प्रियांशी को पांच लाख रुपये, बेटी दिव्यांशी को पांच लाख रुपये और मां अरूणा तिवारी को भी पांच लाख रुपये का चेक दिया गया है।

इस मुआवजे की घोषणा खुद मुख्यमंत्री ने की थी। पीड़ित परिवार की दूसरी मांगों को भी पूरा करने पर जिला प्रशासन विचार कर न्यायसंगत कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें