फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के सरकारी कर्मचारियों को 30 अक्तूबर को मिल जाएगी सैलरी, दीपावली के चलते लिया गया फैसला

Tue, 22 Oct 2024 07:26 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी दीपावली होने के कारण 30 अक्तृबर को जारी कर दी जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। छोटी दिवाली यानी 30 अक्तूबर को वेतन खातों में पहुंच जाएगा। प्रदेश में शिक्षक सहित करीब 14 लाख सरकारी कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर हैं। वेतन और पेंशन पर हर महीने सरकार का लगभग 13 हजार करोड़ रुपये खर्च होता है।

इस बार दिवाली 31 अक्तूबर को है। प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने वर्ष के सबसे बड़े त्योहार को देखते हुए वेतन समय से पहले जारी करने की मांग की थी। सोमवार को अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने शासनादेश जारी कर दिया।

शासनादेश के मुताबिक 31 अक्तूबर दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती के पर्व पर अवकाश होने के कारण अक्तूबर माह का वेतन व पेंशन 30 अक्तूबर को जारी कर दिया दिया जाएगा। इसका लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों और कार्य प्रभारित कर्मचारियों को मिलेगा। इसके अतिरिक्त पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन भी 30 अक्तूबर को आएगी।

जल्द ही राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते की घोषणा भी होगी। केंद्र ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी वृद्धि का एलान कर दिया है। इसी के साथ पहली जुलाई से देय महंगाई भत्ते की दर अब 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। राज्य सरकार जल्द इस संबंध में आदेश जारी कर सकती है। प्रदेश में वेतन पर हर महीने करीब 9 हजार करोड़ रुपये और पेंशन पर लगभग 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें