फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 64.82 करोड़ की धोखाधड़ी में सरकारी कर्मचारी की भी भूमिका, अभी नाम नहीं किया गया सार्वजनिक

Thu, 22 Jan 2026 03:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

64.82 करोड़ की धोखाधड़ी में सीबीआई ने एफआईआर में अज्ञात सरकारी कर्मचारी को भी आरोपी बनाया है।  हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह यूपीएफसी का कर्मचारी है या बैंक।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी फॉरेस्ट कॉरपोरेशन (यूपीएफसी) की एफडी रकम से जुड़ी 64.82 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में एक सरकारी कर्मचारी की भी संलिप्तता सामने आई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी को एफआईआर में शामिल किया है लेकिन अभी उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि वह यूपीएफसी का कर्मचारी है या बैंक का; जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दीपक संजीव सुवर्णा ने अपने साथी अनीस उर्फ मनीष के साथ मिलकर खुद को यूपीएफसी का अधिकारी बताकर बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ सदर शाखा में फर्जी खाता खुलवाया। इसके बाद उन्होंने यूपीएफसी की एफडी से 64.82 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

इसमें से 6.95 करोड़ रुपये छह फर्मों में ट्रांसफर किए गए, जिनमें से चार करोड़ रुपये फ्रीज कर रिकवर करवा लिए गए। सीबीआई आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाल रही है, जिससे सरकारी कर्मचारी की भूमिका भी उजागर होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें