अयोध्या प्रकरण के समझौते के लिए बनाई गई मध्यस्थता समिति के तीनों सदस्यों खलीफुल्लाह, श्रीराम पंचू और श्रीश्री रविशंकर की सुरक्षा भी सरकार ने वापस ले ली है। मध्यस्थता की कोशिशें असफल होने और उच्चतम न्यायालय का आदेश आ जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
नरेश अग्रवाल की सुरक्षा में इजाफा
हरदोई में भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेश अग्रवाल की सुरक्षा में भी इजाफा किया गया है। नरेश अग्रवाल के पास अभी तक केंद्र की वाई प्लस और राज्य की वाई श्रेणी की सुरक्षा थी। उन्हें अब राज्य की भी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है।
सूत्रों की मानें तो शासन स्तर पर जिन लोगों की सुरक्षा बढ़ाई गई है, उनमें 10 ऐसे लोग हैं जिनकी सुरक्षा न्यायालय ने बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इनमें बसपा से निष्कासित विधायक रामवीर उपाध्याय भी हैं। अन्य मंत्रियों की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कमलेश हत्याकांड के बाद सीएम के निर्देश पर अलग-अलग जिलों में 150 लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जा चुकी है।