फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीबीआई खोलेगी सारा सिंह की मौत का रहस्य!

Sat, 25 Jul 2015 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने के लिए राज्य सरकार ने शुक्रवार शाम एक औपचारिक पत्र केंद्र के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय को भेज दिया है।
विज्ञापन


अब सीबीआई केस का परीक्षण करने के बाद अधिसूचना जारी कर जांच शुरू कर सकती है। हालांकि अंतिम फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय को लेना है।

मालूम हो कि अमनमणि और सारा नौ जुलाई की सुबह कार से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे फीरोजाबाद के सिरसागंज में हादसे में सारा की मौत हो गई थी।

हादसे में अमनमणि को खरोंच तक नहीं आई थी। सारा की मां सीमा सिंह ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए अमनमणि व उसके पिता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी सहित उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारा की मां ने किया संघर्ष

गवर्नर, सीएम और डीजीपी से मिलकर सीमा सिंह ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। गृहसचिव मणि प्रसाद मिश्र ने बताया कि सारा प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की फाइल पर उच्च अधिकारियों से अनुमोदन के बाद इसे केंद्र सरकार को औपचारिक चिट्ठी भेज दी गई है।

सारा की मौत के बाद सारा की मां सीमा सिंह ने न्याय के लिए काफी संघर्ष किया। बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए उन्होंने डीजीपी से लेकर सीएम तक सबके दरवाजे खटखटाए।

डीजीपी से मुलाक‌ात के बाद सीमा स‌िंह ने अपने बेटे के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी से भी मुलाकात की और उनके सामने अपनी बात रखी।

इसके बाद सीमा सिंह ने राज्यपाल, एसएसपी और मुख्यमंत्री अ‌खिलेश यादव से भी मुलाकात की और सीबीआई जांच की मांग रखी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें