फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नैमिषेय शंखनाद' में बोले राज्यपाल, नैमिष की जनता के साथ न्याय करे केंद्र और प्रदेश सरकार

Thu, 07 Dec 2017 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नैमिषेय शंखनाद के शुभारंभ पर मौजूद राज्यपाल रामनाईक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक ने गुरुवार को सीतापुर में ‘नैमिषेय शंखनाद’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नैमिषारण्य की जनता विकासपरख सोच रखने वाली है और इसका परिचय नगर पालिका के चुनाव में जनता ने दिया है।
विज्ञापन


अब राज्य और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह नैमिष की जनता के साथ न्याय करें और इस धर्मनगरी को विश्वपटल पर प्रसिद्ध करने की हरसंभव कोशिश करें। पर्यटन क्षेत्र में नैमिषारण्य को उचित स्थान दिलाने के लिए सरकार काम करे।

पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने नैमिष के महात्म्य और संस्कृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से नवयुवकों को प्रेरणा लेने की बात कही। जोशी ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में भी फ्यूजन हो, इससे कोई परहेज नहीं लेकिन प्रधानता भारतीय संगीत पद्धति को ही देनी चाहिए। बोलीं कि आज का ये कार्यक्रम नैमिष के विकास को नई दिशा देगा। 
विज्ञापन


मालूम हो कि नैमिष के अनिल शास्त्री आश्रम में भारतीय कला दर्शन पर आधारित ये कार्यक्रम संस्कार भारती व पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय कला दर्शन पर आधारित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विख्यात विचारक व्याख्यान देंगे। यहां सांस्कृतिक नैमिष फिल्म प्रदर्शित करने के अलावा वेबसाइट का शुभारंभ भी किया जाएगा। 

कार्यक्रम में मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा अपने मखमली सुरों का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम में संस्कार भारती के संस्थापक सदस्य बाबा योगेन्द्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें