अटल मिशन फॉर रिजूविनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) योजना के तहत वर्ष 2015-16 के लिए केंद्र सरकार की ओर से यूपी को पुरस्कारस्वरूप 63.47 करोड़ रुपये मिले हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे को पुरस्कृत किए जाने पर अफसरों को बधाई दी है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 2015-16 के लिए उत्तर प्रदेश के एक लाख आबादी वाले 61 अमृत शहरों की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को विचार के लिए भेजी गई थी।
इनकी शर्तों को पूरा करने पर केंद्र ने यूपी को यह पुरस्कार दिया है। यह राशि शहरी रूपांतरण व कायाकल्प के लिए उपलब्ध कराई गई है।
\
इसका उपयोग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य उच्चाधिकार समिति की ओर से अमृत शहरों में विकास के लिए किया जाएगा।