फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना में यूपी को केंद्र ने दिया 63 करोड़ रुपये का इनाम

Sun, 02 Oct 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अटल मिशन फॉर रिजूविनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) योजना के तहत वर्ष 2015-16 के लिए केंद्र सरकार की ओर से यूपी को पुरस्कारस्वरूप 63.47 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे को पुरस्कृत किए जाने पर अफसरों को बधाई दी है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 2015-16 के लिए उत्तर प्रदेश के एक लाख आबादी वाले 61 अमृत शहरों की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को विचार के लिए भेजी गई थी।

इनकी शर्तों को पूरा करने पर केंद्र ने यूपी को यह पुरस्कार दिया है। यह राशि शहरी रूपांतरण व कायाकल्प के लिए उपलब्ध कराई गई है।
\
इसका उपयोग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य उच्चाधिकार समिति की ओर से अमृत शहरों में विकास के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वाधिक राशि यूपी को मिली

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
प्रवक्ता ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के अंतर्गत केंद्र द्वारा पुरस्कार के लिए आवंटित कुल राशि 400 करोड़ रुपये थी, जिसमें से सर्वाधिक 63.47 करोड़ रुपये यूपी को दिए गए हैं।

गौरतलब है कि 2015-16 से केंद्र सरकार द्वारा संचालित अमृत योजना के अंतर्गत शहरी सुधारों से संबंधित निर्धारित शर्तों का 70 फीसदी हासिल करने वाले राज्यों को 10 फीसदी  प्रोत्साहन राशि इंसेंटिव के रूप में प्रतिवर्ष दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें