फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अक्तूबर के बिल में होगी 5% से अधिक की कमी; जानिए मामला

Mon, 28 Sep 2026 07:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Electricity bill in UP: उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में लगातार चौथे महीने में राहत मिलेगी। अक्तूबर का बिल पांच प्रतिशत से ज्यादा की छूट मिलेगी। 
विज्ञापन
यूपी में बिजली बिल घटकर आएगा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में लगातार चौथे महीने में राहत मिलेगी। एफपीपीसीए (ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार) के तहत लगातार चौथे महीने में भी राहत मिलने की उम्मीद है। सितंबर में 7.93 फीसदी राहत के बाद अक्तूबर में भी पांच फीसदी से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के आकलन के आधार पर यूपीपीसीएल जल्द ही अक्टूबर के एफपीपीसीए का आधिकारिक ऐलान कर सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि जुलाई में उपभोक्ताओं को 4.43 फीसदी, अगस्त में 2.92 फीसदी और सितंबर में 7.93 फीसदी की राहत मिली थी। अब अक्तूबर में भी पांच फीसदी से अधिक राहत की संभावना है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि एफपीपीसीए की गणना में पारदर्शिता और नियमानुसार प्रक्रिया सुनिश्चित कराने के लिए परिषद ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (यूपीईआरसी) के समक्ष लगातार अपना पक्ष रख रहा है। 

उन्होंने कहा कि बिजली खरीद लागत में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचना उनका वैधानिक अधिकार है। परिषद ने इस मुद्दे को नियामक आयोग के समक्ष उठाते हुए एफपीपीसीए की गणना नियमानुसार कराने की लगातार पैरवी की है। इसी का परिणाम है कि उपभोक्ताओं को अक्टूबर में भी राहत मिलने की संभावना बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें