फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, इतने प्रतिशत कम आएगा मार्च माह का बिल; जानिए डिटेल

Thu, 26 Feb 2026 08:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Electricity bill in UP: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के अच्छी खबर है। फरवरी की तुलना में उन्हें मार्च महीने का बिल कम देना होगा। 
विज्ञापन
बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी माह में उपभोक्ताओं से 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) शुल्क वसूलने के आदेश के विरोध में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने नियामक आयोग में याचिका लगाई थी। इस मामले में नियामक आयोग जांच में जुटा है। इसी बीच मार्च माह के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ईंधन अधिभार शुल्क की नई दरों की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन


इसमें दिसंबर 2025 के सापेक्ष मार्च 2026 माह में 2.42 प्रतिशत ईंधन अधिभार शुल्क में कमी की गई है। इस कमी से लगभग 141.20 करोड़ रुपये का सीधा लाभ बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि फरवरी माह में की गई अधिक वसूली के विरुद्ध परिषद की लड़ाई जारी रहेगी। 

परिषद को भरोसा है कि इस मामले में नियामक आयोग उपभोक्ताओं के हित में फैसला देगा। मालूम हो कि वर्ष 2025-26 के लिए विद्युत नियामक आयोग द्वारा औसत बिलिंग दर(एबीआर) 6.36 रुपये प्रति यूनिट तय किया गया था। क्योंकि विद्युत नियामक आयोग ने टैरिफ का आदेश देर से निकला इसलिए पावर कॉरपोरेशन पुराना औसत बिलिंग दर 6.14 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से ही ईंधन अधिकार शुल्क निकलता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें