फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीसीएस परीक्षा देने जा रही युवती ट्रेन हादसे की शिकार, ट्रेन से कूदने में शरीर आया पहियों के नीचे, मौत

Sun, 22 Dec 2024 06:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

PCS candidate death: लखनऊ से अमेठी पीसीएस की परीक्षा देने जा रही युवती गलत ट्रेन में चढ़ जाने की वजह से हादसे का शिकार हो गई। पहियों के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हुई। 
विज्ञापन
पटरी से कटकर मौत। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लखनऊ से पीसीएस प्री की परीक्षा देने अमेठी जाने के लिए निकली युवती शनिवार रात अमेठी की बजाय गोंडा जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई। रविवार भोर बाराबंकी के करीब पहुंच उसे गलत रूट का अहसास हुआ। बाराबंकी रेलवे स्टेशन से पहले क्रॉसिंग के पास धीमी हुई तो उसने उतरने की कोशिश की और इस दौरान वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ गई। दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बाराबंकी के ही देवा कोतवाली क्षेत्र के पीड़ गांव निवासी हरिश्चंद्र का एक मकान लखनऊ के जानकीपुरम में है। उनके तीन पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा पुत्र पुनीत रेलवे सुरक्षा बल में मुंंबई के पनेवल में दरोगा के पद पर तैनात है। सभी लोग लखनऊ के जानकीपुरम में घर बनाकर रहते हैं। रविवार को पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए प्रिया वर्मा को अमेठी जिले जाना था। 

बताते है कि शनिवारा रात वह चारबाग रेलवे स्टेशन से ट्रेन में गलती से गोंडा की ट्रेन में सवार हो गई। रविवार भोर करीब 4:00 बाराबंकी रेलवे स्टेशन से पहले उसने ट्रेन धीमी देख उतरने की कोशिश की और इस दौरान ट्रेन के पहियों के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष जय नारायण ने बताया कि सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। शव का अंतिम संस्कार गांव में किया गया।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा
पीसीएस प्री परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आयोग के निर्देशानुसार ओएमआर शीट को सुरक्षित जमा करा दिया गया है।सत्येंद्र कुमार जिलाधिकारी
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें