फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: माध्यमिक शिक्षा के 1845 शिक्षक-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा, अप्रैल 2005 का रखा गया कटऑफ

Sat, 08 Feb 2025 06:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Decision on old pension: यूपी के उन 1845 शिक्षक-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा दिया गया है जिनकी नियुक्ति का विज्ञापन अप्रैल 2005 के पहले का था। 

 
विज्ञापन
योगी सरकार का फैसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक अप्रैल 2005 से पहले के विज्ञापित पदों पर नियुक्ति पाने वाले लगभग 1845 शिक्षक-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा दिया है। विभाग के अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से शुक्रवार को ऐसे शिक्षक-कर्मचारियों की सूची जारी की गई है। इससे शिक्षकों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की घोषणा के बाद पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया था कि एक अप्रैल 2005 के पहले जारी विज्ञापन लेकिन नियुक्ति इसके बाद में पाने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाएगा। इस क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों-कर्मचारियों से आवेदन लेकर निदेशालय स्तर पर समिति का गठन किया था। समिति की हाल में आई रिपोर्ट के बाद 1845 से अधिक शिक्षकों-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है।

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जिलावार शिक्षकों-कर्मचारियों की सूची, विज्ञापन तिथि व ज्वाइनिंग तिथि के साथ जारी की है। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि संगठन कई साल से इसकी लड़ाई लड़ रहा था। पुरानी पेंशन पाने वाले सभी शिक्षकों-कर्मचारियों को इसके लिए बधाई। उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षक-कर्मचारियों के आवेदन पर आपत्ति है, जल्द ही इसका निस्तारण कर उनका भी आदेश जारी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें