फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चौधरी अजीत सिंह के नाम से जाना जाएगा गाजियाबाद का जनता पीजी कालेज, उच्च शिक्षा विभाग ने दी सहमति

Mon, 21 Sep 2026 10:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में गाजियाबाद के पतला स्थित जनता पीजी कॉलेज का नाम बदलकर चौधरी अजीत सिंह पीजी कॉलेज, पतला किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह का प्रदेश और देश के सामाजिक, शैक्षिक तथा कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन
चौधरी अजीत सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा है कि प्रदेश सरकार महापुरुषों के गौरवशाली योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। इसी क्रम में गाजियाबाद के पतला स्थित जनता पीजी कॉलेज का नाम बदलकर चौधरी अजीत सिंह पीजी कॉलेज, पतला किया गया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा इस संबंध में शासन को प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद द्वारा प्रस्ताव पर विचार करते हुए नाम बदलने की संस्तुति की गई। इस क्रम में शासन स्तर से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें - अखिलेश का चुनावी प्लान: 2027 में बड़ी जीत दर्ज करेगी सपा, जारी रहेगा कांग्रेस से गठबंधन; आरएसएस पर बोला हमला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: सुबह नौ से रात नौ बजे तक राम मंदिर परिसर में रहेंगे सीईओ, कर्मियों से बैठक कर जानी व्यवस्थाएं
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह का प्रदेश और देश के सामाजिक, शैक्षिक तथा कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। महापुरुषों के नाम से शिक्षण संस्थानों का जुड़ाव विद्यार्थियों को उनके विचारों, संघर्ष और योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं रोजगारपरक बनाने के साथ ही उनके गौरव और पहचान को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें