मुंबई में फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने राजफाश किया है। एसटीएफ ने गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को मुंबई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को लेकर रवाना हुई।
एसटीएफ सीओ प्रमेश शुक्ला के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में अयोध्या के ठठेरिया अंगूरीबाग निवासी इम्तियाज सिद्दीकी राइन और रीडगंज निवासी मोहम्मद तलहा खान शामिल हैं। इम्तियाज वर्तमान में मुंबई के सीएसटी इलाके में रह रहा था। दोनों के खिलाफ मुंबई के पायधुनी थाने में एफआईआर दर्ज है। जांच के दौरान आरोपियों के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस ने यूपी एसटीएफ से मदद मांगी थी।