फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सांसदों, विधायकों की मौजूदगी में रविवार से मुफ्त राशन वितरण महाअभियान, 12 दिसंबर से दी जाएगी डबल डोज

Thu, 09 Dec 2021 08:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इस योजना के तहत अंत्योदय राशन कार्डधारकों और पात्र परिवारों को दोगुना राशन वितरित किया जाना है। अंत्योदय अन्न योजना में प्रति कार्ड 35 किलो राशन मिलता था। अब यह मुफ्त मिलेगा। उधर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में भी 35 किलो राशन मुफ्त मिलेगा। यानी दोनों बार राशन मुफ्त।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार से प्रदेश भर में राशन वितरण महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। सरकार इस अभियान के तहत 15 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को दोगुने राशन देगी। सरकार इसे डबल बूस्टर डोज कह रही है। सभी सांसदों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को कहा गया है कि वे रविवार को महा अभियान के दौरान संबंधित राशन की दुकान पर उपस्थित रहें और जनता से संवाद करें।

विज्ञापन


12 दिसंबर से शुरू होने जा रही राशन वितरण के महाअभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस योजना के तहत अंत्योदय राशन कार्डधारकों और पात्र परिवारों को दोगुना राशन वितरित किया जाना है। अंत्योदय अन्न योजना में प्रति कार्ड 35 किलो राशन मिलता था। अब यह मुफ्त मिलेगा। उधर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में भी 35 किलो राशन मुफ्त मिलेगा। यानी दोनों बार राशन मुफ्त। प्रदेश में अंत्योदय के लगभग एक करोड़ 30 लाख सात हजार 969 यूनिट हैं। इसी तरह  पात्र घरेलू कार्डधारकों की 13 करोड़ 41 लाख 77 हजार 983 यूनिट प्रदेश में हैं। पात्र घरेलू लाभार्थियों को भी इसी तरह दोनों बार मुफ्त राशन मिलेगा। इसमें प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलता है। अब एक यूनिट पर दस किलो राशन मुफ्त मिलेगा।

खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू के मुताबिक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नवंबर में खत्म हो रही थी। इसको देखते हुए सीएम योगी ने तीन नवंबर को अयोध्या में राज्य सरकार की ओर से होली तक मुफ्त राशन वितरण की घोषणा की थी। दाल, खाद्य तेल और नमक भी मुफ्त मिलेगा। हालांकि ये तीनों चीजें कार्डधारक को पोर्टेबिलिटी पर नहीं मिलेंगी और उसकी मूल राशन की दुकान से ही दी जाएंगी। बाकी राशन कहीं से भी लिया जा सकता है। उधर, केंद्र ने भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। 80 हजार कोटेदारों के माध्यम से राशन वितरण अभियान चल रहा है। अब प्रदेश सरकार इसे भी महाभियान के रूप में शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें