एसटीएफ लखनऊ ने रायबरेली पुलिस के सहयोग से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के चार तस्करों को गुरुबक्शगंज में गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर 101 किलोग्राम गांजा, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है को बरामद किया गया साथ ही दो कार भी पकड़ी गई हैं।