फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म व गर्भपात की आरोपी महिला सहित चार गिरफ्तार, जांच जारी

Thu, 17 Jul 2025 04:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

नैनीताल निवासी किशोरी सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आई थी। मामले में जांच जारी है। पुलिस ने गर्भपात की आरोपी महिला सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर नैनीताल निवासी दलित किशोरी को बहराइच के नानपारा बुलाने, बाद में उससे दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने के आरोपी सहित उसके तीन सहयोगियों को मल्हीपुर पुलिस ने बुधवार गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले के थाना बेतालघाट क्षेत्र निवासी एक दलित किशोरी के साथ मल्हीपुर के लक्ष्मणपुर कोठी निवासी अब्दुल रहमान ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया। इसके बाद अब्दुल रहमान ने किशोरी को मार्च के प्रथम सप्ताह में मिलने के लिए बहराइच के नानपारा बुलाया। यहां से आरोपी किशोरी को अपने घर ले गया। यहां करीब एक माह अपने विभिन्न रिश्तेदारों के यहां एक माह रहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान किशोरी के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया।

जानकारी के बाद सोनवा पुलिस चौगोई से किशोरी को थाने लाकर बाद में उसके रिश्ते के भाई के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में बहराइच के घसियारी पुरा निवासी सामाजिक संस्था सद्भावना के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल रहमान, उसके पिता नसीर, बहनोई नवाबगंज के बक्सी गांव निवासी इसराफिल व चौगोई निवासी उसकी बहन अलीमुन सहित गांव निवासी मैकू के विरुद्ध दुष्कर्म व गर्भपात कराने व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी अब्दुल रहमान, नसीर, मैकू व अलीमुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने नोएडा से किशोरी को उसके रिश्ते के भाई के साथ बुलाकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए भेजा है। इस बारे में एसपी घनश्याम चौरसिया का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जो भी तथ्य प्रकाश में आया उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें