फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे पेंशनर्स के लिए अस्पतालों में अलग काउंटर की मांग

विज्ञापन
रेलवे पेंशनर्स के लिए अस्पतालों में अलग काउंटर की मांग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में बृहस्पतिवार को पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष गोपाल जी तिवारी ने बताया कि किसी भी चिकित्सालय में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर की सुविधा नहीं है, जिसकी वजह से पेंशनरों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए रेलवे पेंशनर्स के लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अवगत कराया जाएगा और चिकित्सा संबंधी होने वाली समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि 70 साल से ऊपर के पेंशनर रेलवे द्वारा अनुबंधित किसी भी अस्पताल में बिना रेफर के उम्मीद कार्ड से ओपीडी की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र का अनुपालन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में जुलाई माह में पैदा हुए पेंशनर साथियों का जन्मदिन मनाया गया। रवि सारस्वत ने गायन एवं निसार अहमद ने गजल की प्रस्तुति दी। बैठक का समापन मंडल संरक्षक एचडी द्विवेदी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मंडल प्रचार मंत्री पुष्कर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें