फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव ने अजय कुमार लल्लू के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 19 Jun 2021 10:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुनील राय ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुनील राय ने बताया कि नववर्ष पर पार्टी मुख्यालय पर बधाई देते हुए उन्होंने होर्डिंग लगाया था।
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुनील राय ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  सुनील राय ने लल्लू पर सवर्ण विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि लल्लू के कांग्रेस में रहते हुए सवर्ण लोग पार्टी से नहीं जुड़ सकते हैं। सुनील राय ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी से प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की मांग की है ।

विज्ञापन


सुनील राय ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर लल्लू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें सवर्ण विरोधी बताया और पार्टी से हटाने की मांग की है। इसके साथ ही राय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व उनके लोगों से अपनी हत्या की आशंका जताते हुए प्रदेश की योगी सरकार से सुरक्षा की मांग भी की है।

यूपी प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए राय ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सबको लेकर चलने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लल्लू लगातार कांग्रेस को गिराने का काम कर रहे हैं। पहले यह पार्टी सर्व समाज की पार्टी थी, पर अब उनके व्यवहार से तमाम बड़े नेता कांग्रेस से कट गए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में सुनील राय ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि वह पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। विगत 25 सालों से लगातार पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं, पर न तो चुनाव लड़ने का कभी अवसर मिला और न ही एक बार प्रदेश सचिव को छोड़कर संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली । जबकि बाहर से आए लोग लगातार सम्मान पाते रहे। 

इस पत्र में उन्होंने अजय कुमार लल्लू को सवर्ण विरोधी बताते हुए कहा है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में पार्टी की बागडोर ऐसे हाथ में है जो सवर्ण विरोधी है व सबको साथ लेकर चलने की क्षमता भी उनमें नहीं है।

पत्र में राय ने लिखा है कि उन्होंने नव वर्ष पर उत्तर प्रदेश पार्टी मुख्यालय के समक्ष शुभकामना की एक होर्डिंग लगाई थी, जिसमे यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की तो फोटो थी, पर लल्लू की फोटो गलती से नहीं लग पाई थी। उस होर्डिंग में अपना फोटो न देख अजय लल्लू ने उसे उतरवा कर सड़क पर फिंकवा दिया और इसका विरोध करने पर लल्लू और उनके लोगों ने बदसलूकी की, जिसके चलते बाद में पुलिस की मदद भी लेनी पड़ी। 

दबाव में आकर पुलिस भी लल्लू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि उनके खिलाफ 323, 427, 352 की धाराओं के तहत लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें