इसी जेल में बंद हैं गायत्री प्रजापति।
- फोटो : अमर उजाला।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस हमले को लेकर चिंता व्यक्त की है। सपा प्रवक्ता ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके लिखा, "जेल मे बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पे हमले की खबर चिंताजनक है। जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाये!
गायत्री प्रजापति जिला कारागार लखनऊ के जेल अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में सफाई ड्यूटी पर लगे एक बंदी के साथ कहा-सुनी होने पर धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हुई।इस दौरान सफाई ड्यूटी पर लगे बंदी ने आक्रोशित होकर उन्हें अलमारी के नीचे का स्लाइड करने वाला हिस्सा मार दिया जिसमें गायत्री प्रजापति को मामूली चोट आ गई। आवश्यक उपचार तुरंत किया गया तथा अब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।-
पीसी मीणा डीजी जेल