फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने केजरीवाल को दी जीत की बधाई, बोले- भाजपा की झांसे की राजनीति को करारा जवाब

Wed, 12 Feb 2020 05:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की करारी हार इस पार्टी की झांसा की राजनीति को करारा जवाब है। जनता ने बता दिया कि नफरत की राजनीति सफल नहीं हो सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली के नतीजों का संदेश पूरे देश में जाएगा। भाजपा का जनता के निर्णय के सामने टिक न पाना करारा सबक है। उन्होंने मंगलवार जारी बयान में कहा कि दिल्ली के नतीजों ने साबित कर दिया कि भाजपा का ‘सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास’ का नारा झूठा है। प्रदेश में भाजपा राज में न कोई उसके  साथ है और न किसी का विकास हुआ है।

भाजपा पर किसी को विश्वास भी नहीं है। भाजपा ने धोखा देकर लोकसभा चुनाव में तो सरकार बना ली। दिल्ली में भी जीत हासिल कर ली पर, विधानसभा चुनाव में जनता ने केजरीवाल के पक्ष में निर्णय देकर बता दिया है कि लोग विकास करने वालों के साथ हैं। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां-जहां गए वहां-वहां भाजपा हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें