खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने राशन कालाबाजारी, घटतौली और अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक पर डाका डालने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। प्रदेश में खाद्य वितरण व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कालाबाजारी, घटतौली, जमाखोरी और अवैध वसूली के खिलाफ कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के राशन पर डाका डालने वाले, तौल में चोरी करने वाले और सरकारी व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
खाद्य मंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जेल भेजने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश में खाद्य एवं रसद व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां तेल और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें। बैकलॉग ज्यादा दिनों का न रहे।