फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तराई के जिलों में बढ़ा कोहरे का असर, कुशीनगर में दृश्यता हुई शून्य; जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Wed, 10 Dec 2025 07:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम में ठंड के साथ कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। 
विज्ञापन
यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड के साथ ही सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। खासकर तराई के इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए उत्तर प्रदेश के तराई जिलों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और बहराइच में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में कोहरे का येलो अलर्ट है।

बुधवार को कुशीनगर में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। वहीं बहराइच में दृश्यता 25 मीटर दर्ज हुई। इधर माैसम को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। माैसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 12 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से यूपी के माैसम में एक बार फिर उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से यहां तीन चार दिनों तक पूर्वा हवाएं चलेंगी। कहीं कहीं छिटपुट बादल दिखाई दे सकते हैं। साथ ही दिन व रात के पारे में फिर से हल्की बढ़त देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें