उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन पूरा न होने के कारण वक्फ ट्रिब्यूनल ने अंतिम तिथि को बढ़ाकर 5 जून 2026 कर दिया है। इस फैसले से यूपी के वक्फ मुतवल्लियों को राहत मिली है, जबकि सुन्नी वक्फ बोर्ड ने इसे स्वागतयोग्य कदम बताया है।
यूपी के वक्फ मुतवल्लियों को बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अनुरोध पर वक्फ ट्रिब्यूनल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने वक्फ पंजीकरण के लिए 6 महीने का समय बढ़ने पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी और बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारियों को मुबारकबाद दी। वक्फ संपत्तियों और उनसे जुड़े मामलों के पंजीकरण से संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 थी। लेकिन बोर्ड द्वारा समय सीमा बढ़ाने के लिए किए गए अनुरोध को स्वीकार करते हुए अब यह तिथि 5 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है।