फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में कोहरे का कहर, कई जिलों में दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच, गिरा न्यूनतम तापमान भी

Thu, 21 Nov 2024 06:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Fog wreaks havoc in UP: यूपी में कोहरे का कहर बना हुआ है। कई जिलों में दृश्यता पचास मीटर के आसपास पहुंच गई है। कोहरे की वजह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में सर्द पछुआ हवा और कोहरे ने लोगों को सर्दी की आमद का एहसास करा दिया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार को दिन व रात दोनों के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। मुजफ्फरनगर व मेरठ में मंगलवार की रात पारा 10 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया। बुधवार को स्मॉग की वजह से अधिकांश इलाकों में सुबह दृश्यता सिमट गई और धूप देर से निकली। गुरुवार को भी राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में भारी कोहरा रहा। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक फिलहाल बृहस्पतिवार व शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मध्यम से घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से मैदानी इलाकों में सर्दी का असर शुरू हो गया है। शनिवार से तेज रफ्तार पछुआ के असर से प्रदेश में धुंध और कोहरे के छंटने के आसार हैं।

विज्ञापन

कानपुर में दृश्यता शून्य

कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : संवाद
मंगलवार और बुधवार को कानपुर में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई तो वहीं राजधानी लखनऊ में दृश्यता 50 मीटर से भी कम देखने को मिली। बहराइच, मुरादाबाद आदि में भी दृश्यता 50 मीटर तक रही। पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में रात का पारा 10 से 13 डिग्री के बीच रहा। यहां सुबह शाम लोगों को स्वेटर व शॉल की जरूरत महसूस हुई।

मंगलवार को 32.4 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ बाराबंकी सर्वाधिक गर्म रहा। उरई में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और वाराणसी में 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर में 10 डिग्री, मेरठ में 10.1 डिग्री और कानपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें