फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में कोहरे से बेपटरी हुई विमान और ट्रेन सेवा, कुछ फ्लाइटों को करना पड़ा डायवर्ट; गाड़ियां घंटों लेट

Wed, 04 Feb 2026 02:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Fog delays flights: प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पड़ रहे कोहरे का असर रेल और विमान परिवहन पर पड़ा। कोहरे का असर दिल्ली की तरफ भी रहा, जिसके चलते विमान डायवर्ट किए गए। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम के कारण हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बीती रात श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक गैर-निर्धारित घरेलू उड़ान आईएक्स 1029 को अप्रत्याशित रूप से लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। यह विमान लखनऊ हवाई अड्डे पर रात करीब 12:45 बजे उतरा, जिससे उसमें सवार 161 यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। दिल्ली में अचानक खराब हुए मौसम के कारण उड़ानों की लैंडिंग में दिक्कतें आ रही थीं।

विज्ञापन


उड़ान आईएक्स 1029 मंगलवार दोपहर तक लखनऊ हवाई अड्डे पर ही खड़ी रही। दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद विमान को दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली रवाना किया गया। इस देरी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इसके अतिरिक्त, मौसम की खराबी के चलते कई अन्य उड़ानें भी विलंबित हुईं।

रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित

रेल सेवाएं भी मौसम की मार झेल रही हैं। कम से कम आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नौ घंटे से अधिक की देरी से पहुंचीं। गोरखधाम एक्सप्रेस 9 घंटे 47 मिनट, कैफियात एक्सप्रेस 7 घंटे 42 मिनट और हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल 9 घंटे 50 मिनट की देरी से चलीं। शताब्दी एक्सप्रेस भी 2 घंटे 5 मिनट लेट रही।
विज्ञापन

यह फ्लाइटें हुईं लेट

आइएक्स-1027 लखनऊ-मुंबई 1:03 घंटा
6ई-6902 लखनऊ-पटना 1 घंटा
आइएक्स-2049 लखनऊ-बेंगलूरू 1:42 घंटा
एफजेड-444 लखनऊ-दुबई 36 मिनट
6ई-7221 लखनऊ-इंदौर 31 मिनट
6ई-399 लखनऊ-गोवा 37 मिनट
6ई-435 लखनऊ-बेंगलुरु 1:58 घंटा
6ई-6615 लखनऊ-दिल्ली 1:20 घंटा
6ई-6469 लखनऊ-कोलकाता 30 मिनट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें