फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चंडीगढ़ और किशनगढ़ की उड़ानें बहाल, 16 से उड़ेगी पहली फ्लाइट, पर सफर करने से बच रहे हैं यात्री

Mon, 12 May 2025 08:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow to Chandigarh flight: पहले पहलगाम फिर ऑपरेशन सिंदूर के बाद चंडीगढ़ की उड़ानें प्रभावित हो गईं थीं। अब उन्हें फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट से विमान सेवाएं बहाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत व पाकिस्तान के बीच तनातनी के चलते लखनऊ से चंडीगढ़ व किशनगढ़ की फ्लाइटें बंद कर दी गई थीं, जिन्हें 16 मई से बहाल किया जा रहा है। खास बात यह है कि यात्री अभी भी सफर से बच रहे हैं, जिसके चलते विमानों में सीटों की बुकिंग कम हो रही है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के हमले के बाद भारतीय फौज ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ ठिकानों को ध्वस्त किया। दोनों देशों के बीच बढ़ती तनातनी के चलते लखनऊ से चंडीगढ़ व राजस्थान के किशनगढ़ एयरपोर्ट जाने वाली सेवाओं को बंद कर दिया गया था। लेकिन शनिवार शाम को सीजफायर के बाद विमान सेवाओं को बहाल कर दिया गया। 16 मई से लखनऊ से चंडीगढ़ व किशनगढ़ की उड़ानें बहाल हो रही हैं। 

जिनकी टिकटों की बुकिंग शुरू हुई। लेकिन एयरलाइन सूत्रों की मानें तो सीटें उस लिहाज से बुक नहीं हो रही हैं, यही वजह है कि टिकटों की दरों में को वृद्घि नहीं नजर आ रही है। सूत्र यह भी बताते हैं कि चंडीगढ़ की उड़ान में अभी पंद्रह से बीस सीटें ही बुक हुई हैं। जबकि किशनगढ़ के लिए इतने यात्री भी नहीं मिले। हालांकि, यात्रियों की संख्या को लेकर एयरलाइन प्रशासन आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बोल रहा। लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-6552 शाम 7ः10 बजे रवाना होकर रात साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। 
विज्ञापन


विमान में 16 मई से टिकट मिलने शुरू हो गए हैं। चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-146 सुबह 7ः10 बजे चलकर साढ़े आठ बजे पहुंचेगी। इसका टिकट 4710 रुपये में मिल रहा है। दूसरी तरफ लखनऊ से राजस्थान के किशनगढ़ जाने वाली स्टार एयर की उड़ान संख्या एस5-223 शाम पौने छह बजे अमौसी से रवाना होकर शाम 7ः05 बजे किशनगढ़ पहुंचेगी। विमान का टिकट अभी 3499 रुपये में मिल रहा है। किशनगढ़ से लखनऊ आने वाली स्टार एयर की उड़ान संख्या एस5-222 दोपहर 3ः55 बजे टेकऑफ कर शाम सवा पांच बजे लखनऊ में लैंड करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें