लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-505 में उड़ान से पहले तकनीकी खराबी आ गई। रनवे की ओर बढ़ते समय विमान रोककर एप्रन पर वापस लाया गया।
अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई जिसकी वजह से वह परेशान हुए। कोलकाता जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने से पहले ही आई तकनीकी खराबी की वजह से एक घंटे लेट हुई।
विज्ञापन
तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट को एप्रन तक वापस लाया गया। इसके बाद जब इंजीनियरों ने ठीक किया तब जाकर फ्लाइट रवाना हो सकी। फ्लाइट में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दोनों सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी की वजह से विमान को रनवे से पहले ही रोक दिया गया। इससे यात्री करीब एक घंटे तक फ्लाइट में ही फंसे रहे। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-505 सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ से कोलकाता के लिए उड़ान भरती है।
विज्ञापन
सोमवार को भी फ्लाइट की बोर्डिंग समय से हुई। रनवे की ओर बढ़ते समय पायलट ने तकनीकी खराबी महसूस की तो एटीसी को सूचना दी। साथ ही ग्रांउड स्टाफ से मदद मांगी। इस बीच इंजीनियरों ने विमान की गड़बड़ी का पता लगाकर उसको दुरुस्त किया। इस कवायद में करीब एक घंटा लग गया। इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री विमान में ही बैठे रहे। यह फ्लाइट लखनऊ से 8:43 बजे रवाना हुई और 10:21 बजे कोलकाता में उतरी।