फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों पर हो संसद में बहस, विदेश नीति की वजह से बढ़ती जा रही महंगाई

Mon, 09 Mar 2026 08:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार की विदेश नीति की वजह से ही महंगाई बढ़ रही है। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग युद्ध क्षेत्र में फंसे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। इसके साथ तमाम बड़े मुद्दे है, जिन पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।अखिलेश ने सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि इस सरकार ने विदेश नीति को नीलाम कर दिया है। अमेरिका हमारी सरकार को हुकुम दे रहा है। कितने दिन तेल खरीदना है, कहां से खरीदना है, यह भी अमेरिका तय कर रहा है।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार युद्ध को लेकर अपनी राय साफ करे। युद्ध प्रभावित देशों में बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं। नौकरी पेशा, कामकाजी लोग और पर्यटक फंसे है। जो पत्रकार फंसे है, वे कैसे लौटेंगे। इन सबकी सुरक्षित वापसी का प्रश्न है। महंगाई बढ़ती जा रही है। लोगों के सामने संकट की स्थिति है। इन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।

भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्रिकेट टी-20 विश्वकप पुनः जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन


इटावा लायन सफारी में शावकों का जन्म पर जताई खुशी
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस बड़ी सोच के साथ हमने एशियाई शेरों के लिए इटावा लायन सफारी की शुरुआत की थी, वो सोच फलीभूत हो रही है। यहां एशियाई शेरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इटावा लायन सफारी पार्क में नीरजा शेरनी ने अपने तीसरे प्रसव में इस बार 4 शावकों को जन्म दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें