फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी की जगह लखनऊ उतारकर फ्लाइट कैंसिल कर दी, कैब पर यात्री ने खर्चे छह हजार, रिफंड में इंडिगो देगा 1500

Sun, 28 Dec 2025 08:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इंडिगो की मनमानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वाराणसी जाने वाले यात्रियों की उड़ान लखनऊ में लैंड करवाकर कैंसिल कर दी। यात्री को अपनी आगे की यात्रा पर छह हजार रुपये खर्च करने पड़े पर अब उसे सिर्फ 1500 का रिफंड मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता से वाराणसी जाने वाली उड़ान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। खास बात यह है कि वाराणसी जाने वाले यात्रियों को लखनऊ उतारकर विमान निरस्त कर दिया गया। यात्री कैब से लखनऊ से वाराणसी पहुंचे, जिस पर छह हजार रुपये खर्च हुए। लेकिन उन्हें रिफंड के नाम पर महज 1500 रुपये देने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


नाराज यात्री ने सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइंस प्रशासन से इस बाबत शिकायत की है। जिस पर रविवार को इंडिगो प्रशासन ने समीक्षा कर फुल रिफंड का आश्वासन दिया है। दरअसल, घने कोहरे ने न केवल विमानों की समयसारिणी गड़बड़ा रही है, बल्कि यात्रियों के जेब पर भी चोट हो रही है। कोलकाता से वाराणसी जा रहे यात्री सोहन चक्रवर्ती ने बताया कि कोलकाता से वाराणसी के लिए बीते 18 दिसंबर को इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6501 का टिकट 10,772 रुपये में बुक किया था।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में ठंड का असर, अगले आदेश तक बदला गया माध्यमिक स्कूलों का समय; कई जिलों में अवकाश घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 7994 पदों पर लेखपाल भर्ती के लिए संशोधित आरक्षण जारी, 29 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे आवेदन


वाराणसी में खराब मौसम के कारण विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। यात्रा यहीं पर समाप्त कर दी गई। ग्राउंड स्टाफ ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अगर वे कैब से वाराणसी जाते हैं तो उन्हें कुल किराए का 50 फीसदी रिफंड दिया जाएगा। यात्री ने 5,500 रुपये खर्च कर कैब से वाराणसी पहुंचे। जब उन्होंने रिफंड मांगा तो एयरलाइन के कॉल सेंटर ने केवल डेढ़ हजार रुपये वापस करने की बात कही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें