फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संविधान के मुद्दे को धार देगी कांग्रेस, आने वाले 100 दिनों में होंगी 30 संविधान रैली; संवाद कार्यक्रम भी

Sun, 28 Dec 2025 08:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Save the Constitution Rally: संविधान बचाने के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश में सक्रिय दिखेगी। कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि आने वाले 100 दिनों में 30 से अधिक रैलियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व प्रभारी अविनाश पांडेय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा है अगले 100 दिन में 30 से अधिक संविधान संवाद रैली की जाएगी।। इसके जरिए प्रदेश की जनता को भविष्य के खतरे से वाकिफ कराया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘संविधान संवाद’’ कार्यक्रम के माध्यम से वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर, चित्रकूट सहित प्रदेश भर में 30 रैलियां होंगी। इसके जरिए जनता को जागररूक किया जाएगा। इसके अलावा चौपालें महापंचायतें और सम्मेलन भी होंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और इस लड़ाई में मजबूत भूमिका निभाने के लिए प्रशिक्षण शिविर भी लगेंगे। पांडेय ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में भाजपा से मुकाबला करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


मनरेगा ग्रामीणों की आत्मा
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मनरेगा रोजगार की योजना नहीं बल्कि ग्रामीणों का अधिकार है, और ग्राम सभा इसकी आत्मा। इस आत्मा को कमजोर कर भाजपा सरकार देश के गांव और गरीब दोनों को नुकसान पहुंचा रही है। (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) में कामों का चयन, कार्यों की प्राथमिकता, मजदूरों की निगरानी ग्राम सभा के अधिकार क्षेत्र में था जिसे केंद्रीय पोर्टल, दिशा-निर्देश और मंत्रालयों के अधीन कर दिया गया है, जिससे ग्राम सभा केवल औपचारिक संस्था बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम नाम पर हो रही वोट चोरी को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने का भाजपा एक सुनियोजित प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें