फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस झंडा दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी को लगाया गया फ्लैग पिन, दी शुभकामनाएं

Mon, 23 Nov 2026 12:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सभी अफसरों व पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी को लगाया गया फ्लैग पिन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर फ्लैग पिन लगाया गया। इस अवसर पर यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम योगी के फ्लैग पिन लगाया। वहीं, पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को फ्लैग पिन लगाया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया। केएस इमैन्युअल, पुलिस महानिदेशक के जनरल स्टाफ ऑफिसर भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस झण्डा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें - धरातल पर उतरने जा रही है कांग्रेस-सपा गठबंधन के बीच सीटों की बातचीत, 806 दावेदारों की होगी स्क्रूटनिंग; जानिए रणनीति
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या से सीधे जनकपुर धाम: सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, योगी बोले- नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती
विज्ञापन


प्रतिवर्ष 23 नवंबर को मनाया जाता है झंडा दिवस
हर साल उत्तर प्रदेश में 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। यूपी पुलिस प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप 23 नवम्बर, 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। आज ही के दिन पीएसी बल को भी ध्वज मिला था।

23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था। ध्वज का आकार चार फीट लंबा व तीन फीट चौड़ा है। ध्वज में दो रंग है। इसमें ऊपर लाल रंग व नीचे नीला रंग है। इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। सोमवार को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को फ्लैग पिन लगाई गई। इस पर सीएम योगी व राज्यपाल ने सभी अफसरों व पुलिसकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें