फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संजय प्रसाद और आशीष गोयल समेत पांच प्रमुख सचिव बने अपर मुख्य सचिव...पढ़ें पूरी लिस्ट

Mon, 12 Jan 2026 04:41 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में संजय प्रसाद, आशीष गोयल सहित वरिष्ठ IAS अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव के रूप में तैनात किया है। 

विज्ञापन
सचिवालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद समेत 1995 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दे दी है। इनमें से यूपी में तैनात पांच आईएएस को मिली पदोन्नति प्रभावी हो गई है और केंद्र में तैनात तीन को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। उनके यूपी आने की तिथि से यह पदोन्नति प्रभावी मानी जाएगी।

विज्ञापन


यूपी में इसके पहले वर्ष 1994 बैच के तीन आईएएस अफसरों को अपर प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई थी। रिक्तियों के आधार पर अब वर्ष 1995 बैच के अफसरों को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

मुख्यमंत्री और सूचना विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल, प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति व धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात, सदस्य राजस्व परिषद आर. रमेश कुमार, प्रमुख सचिव पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मुकेश कुमार मेश्राम को तत्काल प्रभाव से पदोन्नति देते हुए अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। केंद्र में तैनात इसी बैच के भुवनेश कुमार, मृत्युंजय कुमार नारायण और संतोष कुमार यादव को यूपी में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रोफार्मा पदोन्नति की व्यवस्था की गई है। पदोन्नति पाने वाले अफसरों को 225000 सातवें वेतन आयोग के मुताबिक पे-मैट्रिक्स लेवल-17 दिया गया है।...पढ़ें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Trending Videos

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें