फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पाकिस्तानी संगठन को लोकेशन देने के पांच आरोपी रिमांड पर, एनआईए कोर्ट ने दी मंजूरी

Fri, 05 Jun 2026 10:25 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एनआईए आरोपी प्रवीण, रितिक गंगवार, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, साने इरम उर्फ महक व शिवराज को पांच जून की सुबह 10 बजे से 10 जून की शाम पांच बजे तक हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कोर्ट ने पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत रिमांड मंजूर की है। इन पर संवेदनशील स्थानों की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी संगठन को देने का आरोप है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने दिया।

विज्ञापन


एनआईए आरोपी प्रवीण, रितिक गंगवार, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, साने इरम उर्फ महक व शिवराज को पांच जून की सुबह 10 बजे से 10 जून की शाम पांच बजे तक हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने सात दिन की रिमांड मांगी थी।

ये भी पढ़ें - भारत-अफगानिस्तान वनडे की तैयारी पूरी, कोहली ने नाम वापस लिया, रोहित पर भी संशय
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 51 कलाकारों को मिलेंगे अकादमी पुरस्कार, संस्कृति विभाग के कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने पर 70 हजार मिलेगा मानदेय


आरोपियों ने सरदार जोरा सिंह नामक पाकिस्तानी संगठन के निर्देश पर काम किया। उन्होंने दिल्ली कैंट और सोनीपत रेलवे स्टेशनों पर सौर पैनल कैमरे लगाए। सैन्य प्रतिष्ठानों की वीडियो तस्वीरें भी लीं। भारतीय मोबाइल सिम कार्ड, कंप्यूटर माउस और खेल के जूते भी दुबई भेजे गए। साने इरम ने व्हाट्सएप इंस्टॉल करने के लिए दो ओटीपी भेजे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें