फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले छह मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, नए मंत्री आज लेंगे शपथ

Wed, 21 Aug 2019 12:48 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे राजभवन के गांधी सभागार में होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नए मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार के कैबिनेट तथा राज्यमंत्री से स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए जाने वालों को शपथ दिलाएंगी। पहले विस्तार में एक दर्जन से ज्यादा नए चेहरों को शामिल किए जाने के संकेत हैं।

विज्ञापन


वहीं मंत्रिमंडल से विदाई की चर्चाओं के बीच वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, मुकुट बिहारी वर्मा, स्वाति सिंह, अर्चना पांडेय, चेतन चौहान और अनुपमा जायसवाल ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा, जिन्हें मंजूर कर लिया गया है।

सबसे पहले राजेश अग्रवाल के त्यागपत्र की पुष्टि हुई। उन्होंने अपने त्यागपत्र में 75 वर्ष की उम्र हो जाने को इस्तीफे की वजह बताया। इसके अलावा सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और बेसिक शिक्षा की स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल के त्यागपत्र की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन

कुछ नामों को लेकर थी खींचतान

इससे पहले रविवार को चर्चा थी कि सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। दरअसल, रविवार को छुट्टी होने के बावजूद राजभवन में अधिकारियों को बुला लिया गया था। पर, रात 8 बजे सोमवार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

सूत्रों की मानें तो इसकी वजह कुछ नामों को लेकर खींचतान थी। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के उच्च पदस्थ पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श के बाद नाम तय किए गए। मंगलवार को यहां संघ और सरकार की समन्वय बैठक में भी इस बारे में चर्चा के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

कुछ का कद बढ़ेगा तो कुछ का घटेगा

जानकारी के मुताबिक, विस्तार के बाद कई मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता है। कुछ मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभाग देकर कद बढ़ाया जा सकता है तो कुछ के पर छांटे जा सकते हैं। प्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या 60 तक हो सकती है।

तीन मंत्रियों के सांसद चुन लिए जाने, एक मंत्री स्वतंत्रदेव के त्यागपत्र और ओमप्रकाश राजभर की बर्खास्तगी के कारण मंत्रिमंडल की संख्या 42 ही रह गई थी। अब इस्तीफों के कारण यह संख्या और कम हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें