फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान योगी से मिले, सीएम बोले- पहली बार मुझे भी मना कर दिया था

Mon, 15 Jun 2026 11:37 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जेवर एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ानें प्रारंभ हो गई हैं। पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई जिसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान बैठे और लखनऊ पहुंचे। यहां सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे जमीन देने वाले किसान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए संचालित पहली उड़ान सोमवार को सुबह करीब 9:55 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। इस उड़ान की सबसे खास बात यह रही कि इसमें जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि देने वाले 172 किसान शामिल थे, जिन्होंने पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव किया।

विज्ञापन




लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। पहली बार विमान में सफर करने का सपना पूरा होने पर किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर संवाद किया। 172 किसानों के दल में 20 महिला किसान भी शामिल थीं। सभी किसान जेवर क्षेत्र से लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर क्षेत्र में हुए बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


बताया गया कि किसान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और उनसे मिले लाभों को लेकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। संवाद के दौरान किसानों ने अपने अनुभव साझा किए तथा कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

सीएम योगी ने कहा, मुझे याद है कि जब हमारी कैबिनेट ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्रस्ताव पारित किया, तो हमने अधिकारियों को समय-सीमा दी थी कि 100 दिन में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो जाए, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाई। मैं वहां गया तो किसानों के साथ बैठक की। करीब 100 किसानों से हमने कहा कि हमें एयरपोर्ट बनाना है, लेकिन वाकई में मुझे यही सुनने को मिला कि हम जमीन नहीं देंगे।



मैंने कहा कि आपको एक घंटे का समय दे रहा हूं। यह एयरपोर्ट आपकी तस्वीर बदल देगा, क्योंकि समय सबका आता है,कुछ बन जाते हैं, कुछ बिखर जाते हैं। जो मौके को गंवा देता है, वह बिखर जाता है। आपने मुझ पर विश्वास किया। इसके बाद कार्रवाई युद्धस्तर पर आगे बढ़ी। इसका परिणाम यह है कि 13 हजार एकड़ से अधिक जमीन पर पहले फेज का काम पूरा होकर नया इतिहास रच दिया गया है।

 



किसान योगेश कुमार ने बताया कि मात्र 25 मिनट में नोएडा से लखनऊ पहुंचना अविश्वसनीय अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट परियोजना से क्षेत्र का तेजी से विकास होगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेश के दो बड़े शहरों के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर इस ऐतिहासिक पहल के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।
विज्ञापन


वहीं योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पहली बार विमान यात्रा कर बेहद अच्छा महसूस हो रहा है। उनके अनुसार जेवर एयरपोर्ट से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उनसे मुलाकात की इच्छा व्यक्त की।

यात्री बालकिशन पाल ने बताया कि हवाई यात्रा करना उनके जीवन का सपना था, जो आज पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि लखनऊ और नोएडा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होने से दोनों शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी और लोगों का आना-जाना बढ़ेगा।

किसानों ने एक स्वर में कहा कि जेवर एयरपोर्ट केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास की नई उड़ान है, जो क्षेत्र में रोजगार, निवेश और आधुनिक सुविधाओं के नए द्वार खोलेगी। पहली उड़ान का हिस्सा बनकर किसान भावुक भी दिखे और इस ऐतिहासिक पल को अपने जीवन की यादगार उपलब्धि बताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें