फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा की डेट आई, कक्षा 6 से 9 में एडमिशन के लिए इस दिन होगा एग्जाम

Sat, 14 Mar 2026 02:11 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश के Jai Prakash Narayan Sarvodaya Vidyalaya में कक्षा 6 से 9 में प्रवेश के लिए 15 और 22 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। समाज कल्याण राज्यमंत्री Asim Arun ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। कुल 10,790 सीटों के लिए 68,780 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन
सर्वोदय विद्यालयों - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026–27 के लिए एडमिशन हेतु आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। कक्षा 6, 7, 8 और 9 की खाली सीटों पर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 15 मार्च और 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों और समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

प्रवेश को लेकर बढ़ा उत्साह

समाज कल्याण उपनिदेशक श्री जे राम ने बताया कि सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 6, 7, 8 और 9 में बालक वर्ग में 7,452 और बालिका वर्ग में 3,338 सीटें खाली हैं। वहीं इस वर्ष प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला है। 

उन्होंने बताया कि इन कक्षाओं की कुल 10,790 खाली सीटों पर प्रदेश भर से कुल 68,780 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें बालक वर्ग से 44,743 और बालिका वर्ग से 24,037 आवेदन शामिल हैं। खाली सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

JEE और NEET की नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा

गौरतलब है कि प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 6 से 12 तक आवासीय सुविधा से युक्त 103 सर्वोदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें