फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: वीपी सिंह के आदेश पर UP में धड़ाधड़ हुए थे डकैतों के एनकाउंटर, इस नरसंहार के बाद बढ़ी थी मुठभेड़

Thu, 26 Sep 2024 11:48 AM IST
शाहरुख खान मनोज श्रीवास्तव, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में वीपी सिंह के आदेश पर डकैतों के धड़ाधड़ एनकाउंटर हुए थे। इस नरसंहार के बाद मुठभेड़ बढ़ी थी। सरकार ने आत्मसमर्पण को हल नहीं माना था।
सिंह ने कहा था कि पांच साल तक भी पुलिस को डाकुओं के पीछे लगाए रखेंगे।
विज्ञापन
vp singh - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कुछ समय से पुलिस मुठभेड़ पर सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का एनकाउंटर जारी है। इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ पर प्रदेश में खूब राजनीति हुई है। साल 1980 में विश्वनाथ प्रताप सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। 
विज्ञापन


उनके दो साल 39 दिन के कार्यकाल में एक हजार से ज्यादा एनकाउंटर हुए थे। इस पर तब लोकदल के नेता रहे मुलायम सिंह यादव और मोहन सिंह ने सरकार पर फर्जी मुठभेड़ कराने का आरोप लगाया था।

दरअसल, 1975 से लेकर 1985 के बीच प्रदेश के कई जिलों में डाकुओं का आतंक था। विश्वनाथ प्रताप सिंह ने 9 जून 1980 को सीएम पद की शपथ ली। कुछ सप्ताह बाद ही उन्होंने डकैतों के खिलाफ अभियान शुरू करा दिया। करीब-करीब हर दूसरे दिन पुलिस मुठभेड़ की खबरें सुर्खियों बनने लगीं।
विज्ञापन


बेहमई नरसंहार के बाद बढ़े एनकाउंटर
वीपी सिंह को सीएम बने एक साल भी नहीं बीता था कि कानपुर के बेहमई में डकैत फूलन देवी ने 14 फरवरी 1981 को 20 ठाकुरों की हत्या कर दी। 

अमर उजाला में 'फूलन देवी द्वारा प्रेमी विक्रम की हत्या का बदला' शीर्षक से प्रकाशित खबर के मुताबिक, नरसंहार में फूलन देवी के साथ मुस्तकीम, राम प्रकाश और लल्लू समेत 25 डकैत शामिल थे। वीपी सिंह ने सभी डकैतों को खत्म करने का आदेश दे दिया। इसके बाद यूपी में मुठभेड़ की संख्या अचानक बढ़ गई।

 
विज्ञापन

डकैतों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : सिंह
अमर उजाला में 26 मई 1981 को 'डाकुओं का आत्म समर्पण कराने का कोई प्रयास नहीं' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। खबर के मुताबिक, वीपी सिंह ने कहा था कि सरकार डाकुओं का आत्मसमर्पण कराने का कोई प्रयास नहीं करेगी। उनके खिलाफ पूरी ताकत के साथ अभियान जारी रहेगा। बाद में फूलन ने मध्य प्रदेश में सरेंडर किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें