फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसडीओ से अभद्रता करने पर बिजली विभाग के एसडीओ निलंबित, अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप

Thu, 09 Apr 2026 07:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

SDO suspended: यूपी के शाहजहांपुर जिले के एसडीओ से अभद्रता करने के आरोप में  बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी कैलाश यादव को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शाहजहांपुर की तिलहर तहसील के एसडीओ से अभद्रता करने के आरोप में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कैलाश सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी धर्मेद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर की है।

विज्ञापन


प्रबंध निदेशक की तरफ से सात अप्रैल को जारी किए गए निलंबन आदेश में कहा गया कि कैलाश सिंह यादव शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता के कार्यक्रम संपूर्ण समाधान योजना की पूर्ण तरीके से अवहेलना करना, बिना अनुमति के गैर हाजिर रहने, अधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। प्रबंध निदेशक ने इस आचरण पर निलबित करते हुए देवीपाटन जोन गोंडा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया।
घटना का विवरण

यह घटना तिलहर तहसील में हुई, जहाँ बिजली विभाग के एसडीओ ने एसडीएम के साथ किसी मामले को लेकर अनुचित व्यवहार किया। इस घटना के विस्तृत विवरण अभी सामने नहीं आए हैं, मगर, एसडीएम की तरफ से जिलाधिकारी को की गई शिकायत के बाद मामला संज्ञान में आया। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें