बिजली समस्या को दूर करने के लिए सक्रिय हैं ऊर्जा मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
उर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं कार्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष गोयल ने शनिवार को बिजली व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि जिन इलाके में रात के समय अचानक भार बढ़ जा रहा है वहां विशेष तौर पर निगरानी की जाए। उन्होंने उपकेन्द्रों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष डा. गोयल ने नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, मथुरा, फिरोजाबाद, झांसी, बरेली, उन्नाव, बनारस, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया तथा कानपुर (केस्को) के मुख्य अभियंताओं से विद्युत आपूर्ति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अध्यक्ष ने ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्तता, ट्रिपिंग एवं सामग्री उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्य अभियन्ताओं ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी भी देर रात में भी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि ट्रांसमिशन के साथ बेहतर ताल मेल रखें। निदेशक (वितरण) इसका रिव्यू करते रहे। गर्मी और लू के मौसम में सामान्य शटडाउन न लिए जाएं। कहीं भी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने, तार गिरने तथा ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का बिना विलम्ब निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।