फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, इस दिन से प्रदेश में बदलेगा मौसम; आज भी तपिश ने बनाए नए कीर्तिमान

Sat, 23 May 2026 07:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा बढ़ता रहेगा, हालांकि एक सप्ताह बाद कुछ बदलाव की उम्मीद है। 
विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में लू का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम का मिजाज नर्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तल्ख धूप, गर्मी, बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी पांच या छह दिन तक गर्मी और तापमान में राहत मिलने वाली नहीं है लेकिन छह दिन बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। प्रदेश में कई जगह पर बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है जिससे राहत की उम्मीद है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र न होने से शुष्क और साफ मौसम के आसार हैं। बढ़े विकिरणीय उष्मन और मध्य भारत पर मध्य क्षोभ मंडल में बने प्रति चक्रवात से गर्म हवाएं चलेंगी। प्रदेश के दक्षिणी भाग में आ रही गर्म व शुष्क पछुवा हवाओं के कारण संवेदी ऊष्मा में बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह से प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान कुछ स्थानों पर लू का असर बढ़ेगा। कहीं-कहीं रातें भी गर्म होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 

इसके अलावा पंजाब से दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान तक विस्तृत द्रोणी के प्रभाव से प्रदेश के पश्चिमी भाग में कहीं कहीं मेघगर्जन या वज्रपात के साथ झोंकेदार हवा और छिटपुट बारिश की संभावना भी है। उन्होंने बताया कि छह दिन बाद प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट महसूस होगी। हालांकि जिन जगहों पर बारिश नहीं भी होगी तो वहां पर भी तापमान में गिरावट के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में मामले में बांदा अभी भी सबसे ऊपर

तापमान के मामले में बांदा अभी भी सबसे ऊपर बना हुआ है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। 46 डिग्री के साथ प्रयागराज दूसरे नंबर पर रहा। झांसी में तापमान 44.9 डिग्री, वाराणसी में 44.7, हमीरपुर में 44.6 और सुल्तानपुर में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें