फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : काले धन का इस्तेमाल रोकने के लिए बढ़ी निगरानी, आयकर विभाग ने हवाई अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर तैनात की टीम

Fri, 14 Jan 2022 11:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

चुनाव में काले धन का इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए 300 अधिकारियों व निरीक्षकों की टीम बनाई गई है। ये टीमें चुनावी प्रक्रिया के दौरान बेहिसाब नकदी के संचालन में शामिल लोगों, स्थानों और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं।
विज्ञापन
इनकम टैक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने विधानसभा चुनाव में काले धन के इस्तेमाल करने वालों पर पहरा बढ़ा दिया है। विभाग ने इसके लिए रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट तक सघन निगरानी शुरू की है। आयकर महानिदेशक (जांच) मोहन कुमार सिंघानिया ने इस संबंध में वर्चुअल मीटिंग कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव में काले धन का इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए 300 अधिकारियों व निरीक्षकों की टीम बनाई गई है। ये टीमें चुनावी प्रक्रिया के दौरान बेहिसाब नकदी के संचालन में शामिल लोगों, स्थानों और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए हर जिले में भी टीम तैनात की गई है। 

उन्होंने बताया कि लखनऊ में अडानी एयरपोर्ट सहित प्रदेश के सभी हवाई अड्डों खासतौर पर अंतर्राज्यीय व्यावसायिक उड़ान वाले हवाई अड्डों पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने कार्य शुरू कर दिया है। यूनिट हवाई मार्ग से नकदी की आवाजाही पर निगरानी रख रही है। इसी तरह लखनऊ, लखनऊ जंक्शन, सिटी स्टेशन, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर सहित सभी रेलवे स्टेशनों पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं, बैंक खातों से एक निश्चित सीमा से अधिक नकदी की निकासी पर भी नजर रखी जा रही। संदिग्ध लेनदेन पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
महानिदेशक ने बताया कि चुनाव में काले धन का इस्तेमाल करने वालों की टोल फ्री नंबर पर लोग शिकायत कर सकते हैं। जानकारी देने वालों का विवरण गोपनीय रहेगा। इसके लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 18001807540 है। यह चौबीसों घंटे काम करेगा। इस पर आने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें