फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: आप ने जारी की 100 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची, अवध क्षेत्र के पांच जिलों में 21 उम्मीदवार घोषित

Wed, 15 Sep 2021 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को 100 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कहा कि सूची में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट से लेकर नौजवान, किसान हर वर्ग से लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को सभी दलों को पीछे छोड़ते हुए 100 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि इन्हें फिलहाल प्रभारी के तौर पर संभावित उम्मीदवार बनाया गया है। बाद में यदि किसी के खिलाफ कोई गलत रिकॉर्ड सामने आएगा तो उसे बदला भी जा सकता है। प्रदेश के पिछड़ी जाति के वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए आप ने सर्वाधिक 35 उम्मीदवार पिछड़ी जाति के घोषित किए हैं। इसके अलावा सभी जातियों को साधने की कोशिश भी की है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया के सामने सूची जारी की। उन्होंने कहा कि 100 उम्मीदवारों की सूची में 35 पिछड़ी जाति, 20 ब्राह्मण, 16 दलित और पांच मुस्लिम जाति के लोगों के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जाएगी।

आप सांसद ने कहा कि सूची में सभी वर्गों को तरजीह दी गई है। सूची में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट से लेकर नौजवान, किसान हर वर्ग से लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


आप द्वारा जारी पहली सूची में अवध क्षेत्र के भी 21 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार व प्रभारी घोषित किए हैं। इनमें लखनऊ के 7, बाराबंकी के 5, सीतापुर के 4, सुल्तानपुर के 2, अयोध्या के 3 सीटों के उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें