सोमवार को यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें गांव-गांव में चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विधायकों को 5 दिसंबर तक अपनी विधानसभा में 50, जबकि सांसदों को लोकसभा क्षेत्र में 10 चौपाल करने का लक्ष्य दिया। साथ ही जिन सीटों पर भाजपा के विधायक नहीं हैं या पार्टी कमजोर स्थिति में है, वहां राज्यसभा सांसद और विधान परिषद सदस्य चौपाल का आयोजन करेंगे। इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। इसके अलावा एसएसआर के तहत पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं, महिलाओं और छूटे हुए लोगों के नाम मतदाता सूची में युद्धस्तर पर शामिल कराने को कहा।