फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Results 2022: लखनऊ सरोजनीनगर सीट से राजेश्वर सिंह जीते, सपा के अभिषेक मिश्रा को हराया, देखें- अवध के 10 जिलों के परिणाम

Thu, 10 Mar 2022 09:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान आने भी शुरू हो गए है। रुझानों में भाजपा आगे नजर आ रही है। हालांकि, सपा कड़ी टक्कर दे रही है। चुनाव परिणाम को लेकर शाम चार बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जा रही है। मतगणना के लिए कर्मचारी सुबह साढ़े सात बजे केंद्रों पर पहुंच गए थे। उनकी तलाशी ली गई और फिर उन्हें अंदर जाने दिया गया। मतदान केंद्रों पर सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं। देखें सभी 10 जिलों की पल-पल की अपडेट:
विज्ञापन
लखनऊ की सरोजनीनगर सीट पर जीत हासिल करने के बाद प्रमाण पत्र लेते राजेश्वर सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:35 PM, 10-Mar-2022

बलरामपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
बलरामपुर जिले में कई रिकार्ड ध्वस्त होते दिखे। कई पुराने दिग्गज पाला बदलने के बाद भी कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। मतदाताओं ने जाति व धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को आइना दिखा दिया। बता दें कि वर्ष 2007 से लेकर 2017 तक जिले की जनता ने बसपा, सपा व भाजपा को खूब मौका दिया। 2017 में जिले की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते थे। 2022 में भी भाजपा ने अपने पुराने चेहरों पर दांव लगाया। सपा ने चुनाव प्रचार के दौरान तमाम दावे किए। जाति और धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण का खूब कार्ड खेला गया। अंत में मतदाताओं ने चार में से एक बार फिर तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को अपनी पहली पसंद बताकर यह साबित कर दिया कि विकास, कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट किया है। भाजपा ने बलरामपुर सदर, तुलसीपुर तथा उतरौला में इतिहास दोहराया है।

करीब दो हजार मतों से पिछली बार भाजपा ने गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। इस बार यह सीट भाजपा हार गई। इस सीट पर सपा ने जीत की परचम लहराया है। यहीं नहीं चुनाव से पहले पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता विनय कुमार पांडेय सपा में आ गए और उन्होंने बलरामपुर सदर सीट से सपा प्रत्याशी को जीत दिलाने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। जनता ने एकबार फिर से राज्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी पल्टूराम को अपनी पहली पसंद बनाया। इसी तरह तुलसीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश नाथ शुक्ला को जेल में रहकर पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान ने टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन इस बार कैलाश ने जिले में सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज की। जेबा का वोट भी पिछली बार से बढ़ा लेकिन वह जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाई। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा ने एक बार फिर सपा गठबंधन प्रत्याशी हसीब खां को हराकर इतिहास दोहराया है।

09:26 PM, 10-Mar-2022

गोंडा जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
गोंडा में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में सातों सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने इस बार भी रिकार्ड बरकरार रखा। सभी सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा ने प्रत्याशी चयन में भी पूरी सावधानी बरती थी। सात विधायकों में छह पर पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया था। एक मात्र परिवर्तन करनैलगंज में विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैय्या का टिकट काटकर परसपुर के अजय सिंह को प्रत्याशी बनाया था। कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी अजय सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह परसपुर की ब्लॉक प्रमुख हैं। यह दांव भाजपा का कामयाब रहा और सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करके भाजपा ने लहर बरकरार रखा। परिणाम पर नजर डालें तो मनकापुर विधानसभा से भाजपा सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहे रमापति शास्त्री ने अपने प्रतिद्वंदी सपा के रमेश गौतम को 42396 हजार मतों से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। हार-जीत का सबसे कम अंतर गोंडा सदर सीट का रहा। विधायक प्रतीक सिंह ने 6699 मतों के अंतर से अपने पुराने प्रतिद्वंदी सपा के सूरज सिंह को हराया है।

विधानसभा मेहनौन से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे विधायक विनय कुमार द्विवेदी को 107327 मत मिले। सपा की नंदिता शुक्ला 84109 मत हासिल हो सका। यहां पर सपा का प्रदर्शन ठीक रहा, लेकिन जीत का आंकड़ा पार नहीं कर सके। गोंडा सदर सीट से कैसरगंज सांसद के पुत्र प्रतीक भूषण शरण सिंह को 96528 मत मिले, वहीं सूरज सिंह (सपा) को  89829 मत मिले। इससे यहां पर अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले कम अंतर से ही विधायक प्रतीक सिंह चुनाव जीत सके। करनैलगंज से भाजपा के अजय कुमार सिंह ने 35256 मतों के अंतर से समाजवादी पार्टी के योगेश प्रताप सिंह को शिकस्त दी। सपा के योगेश प्रताप सिंह को 68663 मत मिले हैं। उन्हें भाजपा से बगावत कर साथ आए मौजूदा विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का साथ भी रास नहीं आया।

इसी तरह कटराबाजार से भाजपा के बावन सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते। यहां से उन्होंने सपा के बैजनाथ दुबे को 18657 मतों के अंतर से हराया। तरबगंज से भाजपा के प्रेमनारायण पांडेय ने 53690 मतों के अंतर से सपा के प्रत्याशी व रामभजन चौबे को पटखनी दी। गौरा में भाजपा के प्रभात वर्मा ने 22972 मतों के अंतर से सपा के संजय विद्यार्थी को मात दी। चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का खिताब लगातार दसवीं बार विधायक बनने वाले मंत्री रमापति शास्त्री के ही नाम रहा। जिन्होंने 42396 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी सपा के रमेश गौतम को हराया।

09:18 PM, 10-Mar-2022

श्रावस्ती जिला: भिनगा में सपा तो श्रावस्ती से जीती भाजपा
18वीं विधानसभा में भिनगा में सपा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में फिर से भाजपा ने बाजी मारी। भिनगा में सपा ने भाजपा से 13412 व श्रावस्ती में भाजपा ने सपा को 1457 मतों से जीत दर्ज की। पहले भिनगा में बसपा तो श्रावस्ती में भाजपा का कब्जा था। इस विधानसभा चुनाव में एक्जिट पोल के सारे आंकड़े भिनगा विधानसभा में फेल हो गए। एक्जिट पोल में भिनगा में भाजपा की जीत बताई जा रही थी। यहां 58.67 प्रतिशत मत पड़े थे। जबकि यहां सपा की इंद्राणी वर्मा भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी पदम सेन चौधरी को 13412 मतों से विजेता घोषित की गईं। इंद्राणी वर्मा को 103237 व पदमसेन चौधरी को 89825 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा मात्र 21469 मतों में ही सिमट कर रह गई। बसपा यहां तीसरे स्थान पर रही। वहीं श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में कुल 60 फीसदी मत पोल हुआ था। इसमें से भाजपा के रामफेरन पांडे ने 1457 मतों से सपा के मोहम्मद असलम रायनी को शिकस्त दी। यहां भाजपा को 98640 व सपा को 97183 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर बसपा की नीतू मिश्रा 41026 मत पाकर रहे।

विज्ञापन
09:17 PM, 10-Mar-2022

बहराइच जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
बहराइच जिले की पांच सीटों पर कमल खिला है जबकि दो सीटों पर साइकिल दौड़ गई। सातों विधानसभा सीटों पर सबसे अधिक मतों से भाजपा के महसी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है जबकि सबसे कम मतों से भाजपा की सदर प्रत्याशी ने जीत हासिल की। रुझान आने के बाद भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। जिले में सात विधानसभा सीटें है। बहराइच सदर, महसी, पयागपुर व बलहा सीट पर भाजपा तो नानपारा सीट पर भाजपा गठबंधन के अपनादल एस ने जीत दर्ज की। कैसरगंज व मटेरा विधानसभा सीट पर साइकिल दौड़ी। मतगणना के दौरान सबसे तेज नतीजा महसी विधानसभा सीट का आया और सबसे अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह ने जीत हासिल की जबकि सबसे आखिर में सदर विधानसभा सीट का परिणाम आया और सबसे कम मतों से भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल ने जीत हासिल की। दोपहर में भाजपा का बहुमत आता देख समर्थकों का जमावड़ा गल्लामंडी के पास होने लगा और जैसे ही पांच सीटों पर कमल खिला वैसे ही पटाखों की आवाज गूंजने लगी। लोगों व समर्थकों में खूब उत्साह दिखा। समर्थक गल्लामंडी के पास बने बैरियर के किनारे खड़े होकर नारे लगाते रहे। जैसे ही सदर भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल गल्लामंडी के अंदर गई वैसे ही सड़कों पर समर्थकों ने होली खेलना शुरू कर दी और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। प्रमाण पत्र लेकर निकलने के बाद समर्थकों ने जमकर रंगों की होली खेली।

09:15 PM, 10-Mar-2022

सीतापुर जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
सीतापुर जिले की 8 सीटें जीतकर भाजपा ने पूरे जिले को भगवा मय कर दिया। 8 सीटों पर मिली विजय से भाजपा कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आए। जिले की एक सीट पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही सपा के समर्थक भी खुशी जाहिर करते दिखे। इस बार भाजपा ने अपने पुराने रिकार्ड को ही ध्वस्त करते हुए आठ सीटों पर दमदार तरीके से जीत दर्जकर करते हुए धमक बरकरार रखी है। सपा को इस बार भी लहरपुर सीट हाथ लगी। जबकि पिछली बार महमूदाबाद सीट जीती थी। बिसवां में भाजपा के निर्मल वर्मा ने 105796 मत हासिल करके जीत हासिल की। जबकि दूसरे नंबर पर सपा के अफजाल कौसर रहे। इन्होंने 95119 मत प्राप्त किए। इसी तरह लहरपुर सीट पर सपा के अनिल वर्मा ने 112462 मत हासिल करके विजय हासिल की। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के सुनील वर्मा रहे। इनको 99643 मतों से संतोष करना पड़ा। महोली विधानसभा में भाजपा के शशांक त्रिवेदी को 111857 मत हासिल करके दूसरी बार विधायक बने। दूसरे नंबर पर सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने 99357 मत हासिल करने में कामयाब रहे। मिश्रिख सीट पर भाजपा के रामकृष्ण भार्गव ने 99935 मत प्राप्त करके जीत प्राप्त की। दूसरे नंबर पर सुभासपा के मनोज कुमार राजवंशी ने 79306 वोट हासिल किए। सीतापुर सदर सीट से भाजपा के राकेश राठौर गुरू को 99099 मत प्राप्त करके पहले बार विधायक बने। दूसरे नंबर पर सपा के राधेश्याम जयसवाल रहे। इन्होंने 97320 मत हासिल किए। सिधौली विधानसभा में भाजपा के मनीष रावत106022 ने मत हासिल करके जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर सपा के डॉ. हरगोविंद भार्गव रहे। जिन्होंने 96121 वोट प्राप्त किए। हरगांव विधानसभा में भाजपा के सुरेश राही ने 116565 वोट पाकर दूसरी बार विधायक बने। दूसरे नंबर पर सपा के पूर्व विधायक रामहेत भारती रहे। जिनको 78217 मतों से संतोष करना पड़ा। सेवता विधानसभा से भाजपा के ज्ञान तिवारी ने 107980 वोट प्राप्त करके लगातार दूसरी बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया। जबकि दूसरे नंबर पर सपा के महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू रहे। इनको 87619 मत प्राप्त किए। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा में जश्न का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपाईयों ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया। वहीं जीते प्रत्याशियों के घर पर देर रात तक जश्र चलता रहा।

विज्ञापन
09:08 PM, 10-Mar-2022

रायबरेली जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
रायबरेली जिले में गांधी परिवार के गढ़ में सपा और भाजपा ने जहां अपना दमखम दिखाया, वहीं कांग्रेस-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया। समाजवादी पार्टी ने चार, जबकि भाजपा ने दो सीटों पर जीत अर्जित की। सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी राम प्रताप यादव को 7175 मतों से शिकस्त देकर इस सीट पर पहली बार भगवा लहराया। ऊंचाहार विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री एवं सपा प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य को 6621 वोटों से करारी शिकस्त देकर हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा। बछरावां विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी श्याम सुंदर भारती ने भाजपा-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत को 2812 मतों से हराया। सलोन सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने सपा प्रत्याशी डॉ. जगदीश प्रसाद को 2111 मतों से शिकस्त देकर पहली बार में ही चुनाव जीतने में सफलता अर्जित की। सरेनी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह को 3807 को मतों से हराकर चुनावी मैदान मारा। हरचंदपुर सीट से सपा प्रत्याशी राहुल लोधी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह को 14489 मतों से करारी शिकस्त दी।

09:04 PM, 10-Mar-2022

बाराबंकी जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
बाराबंकी जिले में विधानसभा चुनाव की छह सीटों में तीन भाजपा और तीन सपा के पाले में गई हैं। सुबह शुरू हुई मतगणना का देरशाम तक गिनती जारी रही। सबसे पहले हैदरगढ़ सीट की मतगणना पूरी हुई जहां भाजपा प्रत्याशी ने जीत से अपना खाता खोला। इसके बाद बाराबंकी सीट पर सपा के धर्मराज यादव ने हैट्रिक लगाकर भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया। वीआईपी सीट दरियाबाद में भाजपा प्रत्याशी सपा के अरविंद सिंह गोप पर शुरूआती दौर में जो बढ़त ली वह जीत तक कायम रही। जैदपुर में देरशाम परिणाम आया जहां सपा ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर दोबारा जीत दर्ज की। कुर्सी में सबसे रोचक मुकाबला देखने को मिला यहां मतगणना को लेकर कई राउंड उतार चढ़ाव देखने को मिले अंत में बहुत मामूली अंतर से भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र वर्मा ने सपा के दिग्गज व पूर्व मंत्री राकेश वर्मा को पराजित कर दोबारा चुनाव जीत लिया। वहीं सबसे कड़ा मुकाबला रामनगर सीट पर देखने को मिला यहां पर सपा के फरीद महफूज किदवई ने भाजपा के शरद अवस्थी को काफी कम अंतर से हराया।

09:03 PM, 10-Mar-2022

अमेठी जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
अमेठी जिले  के तीन विधानसभा क्षेत्रों के मौजूदा विधायक अपनी सीटें बचाने में कामयाब रहे। तिलोई से भाजपा के मौजूदा विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व जगदीशपुर से भाजपा के मौजूदा विधायक/राज्यमंत्री सुरेश पासी बड़े अंतर से तो गौरीगंज में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। अमेठी सीट पर सपा प्रत्याशी महाराजी प्रजापति ने भाजपा के डॉ. संजय सिंह को हराया।

08:57 PM, 10-Mar-2022

अंबेडकरनगर जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
यूपी विधानसभा चुनाव में जब एक तरफ पूरे प्रदेश में सपा का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, तब अंबेडकरनगर जिले में समाजवादी पार्टी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सभी पांच सीट जीत लीं। जिले में टांडा से सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा, अकबरपुर से पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, कटेहरी से पूर्वमंत्री लालजी वर्मा, जलालपुर से पूर्व सांसद राकेश पांडेय व आलापुर सुरक्षित से पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त को विजयी घोषित कर दिया गया। वर्ष 2012 के बाद सभी पांच सीटों पर जीत का करिश्मा सपा ने अब ठीक 10 वर्ष बाद दोहराने की सफलता हासिल की है।

08:54 PM, 10-Mar-2022

सुल्तानपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम
सुल्तानपुर जिले की कादीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के राजेश कुमार गौतम ने जीत दर्ज की। लंभुआ सीट पर भाजपा के सीताराम वर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के संतोष पांडेय को हराया। सुल्तानपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के विनोद सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के अनूप संडा को हराया। इसौली सीट पर भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी और सपा प्रत्याशी मो. ताहिर खां के बीच कांटे का संघर्ष हुआ। जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मारी। सदर सीट पर भाजपा के राजप्रसाद उपाध्याय ने जीत दर्ज की।
 

08:40 PM, 10-Mar-2022

लखनऊ जिले की सभी सीटों का हाल:
लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक ने जीत दर्ज की। उन्होंने 108147 मत प्राप्त किए। इस सीट पर दूसरे स्थान पर सुरेंद्र सिंह गांधी उर्फ राजू गांधी रहे। वह सपा के प्रत्याशी थे। लखनऊ मध्य सीट पर सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने जीत दर्ज की। उन्हें 104488    मत मिले। उन्होंने भाजपा के रजनीश कुमार गुप्ता को हराया। सरोजनीनगर सीट पर राजेश्वर सिंह ने सपा के अभिषेक मिश्रा को हराया। राजेश्वर सिंह को कुल 115480 मत मिले। लखनऊ पूर्व सीट पर आशुतोष टंडन ने जीत दर्ज की। उन्हें 142369 मत मिले। लखनऊ उत्तर सीट पर भाजपा के डॉ. नीरज बोरा ने कुल 117160 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। लखनऊ पश्चिम सीट पर सपा के अरमान खान को जीत मिली। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव को पराजित किया। लखनऊ की बख्शी का तालाब सीट पर भाजपा के योगेश शुक्ला ने सपा की गोमती यादव को हराया। मलिहाबाद सीट पर भाजपा की जयदेवी ने सपा के सुरेंद्र कुमार को हराया। जयदेवी को 106372 मत प्राप्त हुए। मोहनलालगंज सीट पर भाजपा के अमरेश कुमार ने सपा की सुशीला सरोज को हराकर जीत दर्ज की।

08:16 PM, 10-Mar-2022

अयोध्या में तीन सीटें भाजपा व दो सीटें सपा ने जीतीं। रुदौली से भाजपा के रामचंद्र यादव ने बनाई हैट्रिक। वह लगातार तीन बार जीते। अयोध्या विधानसभा से भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधानसभा से भाजपा के अमित कुमार सिंह व रुदौली से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र यादव जीते। समाजवादी पार्टी से मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद व गोसाईगंज विधानसभा से अभय सिंह चुनाव जीते।

08:14 PM, 10-Mar-2022

बलरामपुर जिले की तीन सीटों पर फिर लहराया भगवा परचम। जिले की एक सीट सपा के खाते में। बलरामपुर सदर, तुलसीपुर तथा उतरौला विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने लगातार दो बार जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया है। वहीं, गैसड़ी सीट कड़ी टक्कर के बाद सपा के खाते में गई है।

08:11 PM, 10-Mar-2022

गोंडा जिले की विधानसभा सीटों के परिणाम:
मेहनौन
विनय कुमार द्विवेदी (भाजपा)- 107327
नंदिता शुक्ला (सपा)- 84109
शिवकुमार (बसपा)- 10883

गोंडा सदर
प्रतीक भूषण सिंह (भाजपा)- 96528
सूरज सिंह (सपा)- 89829
मोहम्मद जकी (बसपा)- 5758

मनकापुर (सु)
रमापति शास्त्री (भाजपा)-104824
रमेश गौतम (सपा)- 62428
श्याम नारायन (बसपा)- 6513

कटरा बाजार
बावन सिंह (भाजपा)- 112291
बैजनाथ दुबे (सपा)- 93834
विनोद कुमार शुक्ल (बसपा)- 18218

करनैलगंज
अजय कुमार सिंह (भाजपा)- 108109
योगेश प्रताप सिंह (सपा)- 72637
रंजीत गोस्वामी (बसपा)-3764

तरबगंज
प्रेम नारायन पांडेय (भाजपा)-125325
राम भजन चौबे (सपा)-71635
लालजी यादव (बसपा)-3751

गौरा
प्रभात वर्मा (भाजपा)-73545
संजय विद्यार्थी (सपा)-50571
राम प्रताप सिंह (कांग्रेस)-31589

08:03 PM, 10-Mar-2022

लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा को हराया।

05:15 PM, 10-Mar-2022
जीत के बाद महाराजी प्रजापति। - फोटो : amar ujala

अमेठी विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी महाराजी देवी ने 17727 मतों से जीत दर्ज की। महाराजी जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी हैं। उनको 87242 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी डॉ संजय सिंह को 69515 वोट मिले।

04:11 PM, 10-Mar-2022

लखनऊ जिले की विधानसभा सीटों का हाल:
- सरोजनीनगर की विधानसभा सीट पर 22 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा से 26210 वोट से आगे।
- मलिहाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा की जयदेवी 106266 को मत मिले। सपा के सोनू कनौजिया को 98369 मत। जयदेवी को 7897 मतों से बढ़त। सभी 32 राउंड की मतगणना पूरी। जयदेवी कौशल के जीत की घोषणा अभी नहीं हुई है।
- मोहनलालगंज विधानसभा सीट पर 30 राउंड की गणना के बाद भाजपा के अमरेश कुमार को 100124, सपा की सुशीला सरोज को 86148 और बसपा के देवेंद्र कुमार को 29780 मत मिले।

04:07 PM, 10-Mar-2022

रायबरेली जिले की विधानसभा सीटों का हाल:
- ऊंचाहार से सपा उम्मीदवार मनोज कुमार पांडेय की जीत तय। दूसरे नंबर पर भाजपा के अमरपाल मौर्य।
- हरचंदपुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार राहुल को की जीत तय। भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह दूसरे नंबर पर।
- सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह की जीत तय। सपा प्रत्याशी आरपी यादव दूसरे नंबर पर।
- सलोन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक कोरी की जीत तय। दूसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार डॉ जगदीश प्रसाद।

04:05 PM, 10-Mar-2022

अमेठी जिले की विधानसभा सीटों का हाल:
- तिलोई में भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह की जीत तय।
- जगदीशपुर में राज्यमंत्री सुरेश पासी की जीत तय।
- अमेठी में सपा प्रत्याशी महराजी प्रजापति की जीत तय।
- गौरीगंज ने सपा के राकेश प्रताप सिंह की जीत तय।

03:11 PM, 10-Mar-2022

सीतापुर की लहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा चुनाव जीते। करीब 10 हजार वोटों से हुए विजयी। भाजपा प्रत्याशी सुनील वर्मा चुनाव हारे। दूसरे नम्बर पर रहे।

03:11 PM, 10-Mar-2022

- बहराइच जिले की मटेरा विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी मारिया शाह ने भाजपा प्रत्याशी अरुण वीर सिंह को हराया।
- महसी विधानसभा सीट पर 27 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह 42776 मतों से जीते। तीसरी बार जिले में सर्वाधिक मतों से लगाई जीत की हैट्रिक।

03:07 PM, 10-Mar-2022

रायबरेली जिले की विधानसभा सीटों का हाल:
रायबरेली सदर

भाजपा - 45656
सपा - 40636
कांग्रेस -6043
बसपा-2513

सरेनी विधानसभा
भाजपा -36220
सपा - 32747
कांग्रेस-21483
बसपा-20949

ऊंचाहार विधानसभा
भाजपा-38979
सपा - 48131
कांग्रेस-6863
बसपा -21056

सलोन विधानसभा
भाजपा-56700
सपा - 59845
कांग्रेस -7815
बसपा -5825

बछरावा विधानसभा
भाजपा+ अपना दल- 40028
सपा - 42509
कांग्रेस - 40497
बसपा -10326

हरचंदपुर विधानसभा
भाजपा - 35448
सपा  - 42797
कांग्रेस - 7531
बसपा - 3303

03:03 PM, 10-Mar-2022

- श्रावस्ती जिले की विधानसभा सीटों का हाल:
- श्रावस्ती विधानसभा सीट पर 22वें राउंड की गणना के बाद सपा को 65208 और भाजपा को 64625 मत मिले।
- जिले की भिनगा सीट पर सपा प्रत्याशी को 76860 और भाजपा प्रत्याशी को 63098 मत मिले।

03:00 PM, 10-Mar-2022

बलरामपुर जिले की विधानसभा सीटों का हाल:
- उतरौला सीट पर 14वें राउंड की गणना के बाद भाजपा के राम प्रताप वर्मा को 33639 और सपा के हसीब खान को 30133 मत मिले।
- बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पलटू राम को 31304 और सपा के जगराम को 25985 वोट मिले।

02:54 PM, 10-Mar-2022

लखनऊ जिले की विधानसभा सीटों का हाल:
- मलिहाबाद विधानसभा सीट पर 28 राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी जयदेवी को 93590 और सपा प्रत्याशी सोनू कनौजिया को 85943 मत मिले।
- सरोजिनी नगर सीट पर 18 राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह सपा उम्मीदवार अभिषेक मिश्रा से 21563 वोट से आगे हैं।
- मोहनलालगंज विधानसभा सीट पर 25वें राउंड की गणना के बाद भाजपा के अमरेश कुमार 11 हजार वोटों से आगे है।
- लखनऊ पश्चिम सीट पर भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव, सपा उम्मीदवार अरमान से चार हजार वोटों से आगे हैं।
- लखनऊ कैंट सीट पर भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक 40 हजार वोटों से जीते।
- लखनऊ मध्य सीट पर रविदास मेहरोत्रा जीत रहे हैं। उन्हें करीब 20 हजार वोटों से बढ़त है।

02:00 PM, 10-Mar-2022

- लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट पर सपा की पूजा शुक्ला करीब 13 हजार वोटों से आगे हैं। पूजा शुक्ला को 12वें राउंड की गणना के बाद 58784 और भाजपा के नीरज बोरा को 45592 वोट मिले।

- मलिहाबाद सीट पर 22 राउंड की गणना के बाद भाजपा की जयदेवी को 72296 और सपा के सोनू कनौजिया को 65018 मत मिले।

- सरोजनी नगर सीट पर 14 राउंड के बाद राजेश्वर सिंह अभिषेक मिश्रा से 16631 वोट से आगे। राजेश्वर को 48981 और अभिषेक मिश्रा को 32350 वोट मिले।

01:56 PM, 10-Mar-2022

रायबरेली जिले की सीटों का हाल:
- 14वें राउंड में सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी अदिति सिंह 6724 वोटों से आगे।
- 14वें राउंड में बछरांवा विधानसभा से सपा प्रत्यासी श्याम सुंदर भारती 2283 कांग्रेस से आगे।
- 11वें राउंड में हरचंदपुर विधानसभा से सपा प्रत्यासी 5736 राहुल लोधी आगे।
- 15वां राउंड में सलोन विधानसभा से सपा प्रत्यासी डॉ० जगदीश प्रसाद 4641 आगे।
- 11वें राउंड में ऊँचाहार विधानसभा से सपा प्रत्यासी मनोज पांडेय 8918 वोटों से आगे।
- 15वें राउंड में सरेनी विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी धीरेंद्र बहादुर सिंह 5413 वोटों से आगे।

01:52 PM, 10-Mar-2022

बहराइच जिले की सीटों का हाल:

बलहा
भाजपा - सरोज सोनकर - 52697
सपा - अक्षयवर नाथ कनौजिया - 38105

नानपारा
भाजपा - रामनिवास  वर्मा - 40935
सपा - माधुरी वर्मा - 46058

सदर
भाजपा - अनुपमा जायसवाल - 25869
सपा - याशर शाह - 44944

महसी
भाजपा - सुरेश्वर सिंह - 61220
सपा - के के ओझा - 41669

पयागपुर
सपा - मुकेश श्रीवास्तव - 40297
भाजपा - सुभाष त्रिपाठी - 37886

मटेरा
सपा - मारिया अली - 31021
भाजपा - अरुनवीर सिंह - 23325

कैसरगंज
भाजपा - गौरव वर्मा - 20232
सपा - आनन्द यादव - 13636

01:52 PM, 10-Mar-2022

- गोंडा जिले की मेहनौन विधानसभा सीट पर 20वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी विनय द्विवेदी को 54078 मत मिले। सपा प्रत्याशी नंदिता शुक्ल को 44985, बसपा के शिव कुमार को 6500 और कांग्रेस के कतुबुद्दीन खान डायमंड को 3093 मत मिले।

- मनकापुर विधानसभा में 12वें राउंड की गणना के बाद भाजपा के रमापति शास्त्री को 47365, सपा के रमेश गौतम को 27447, बसपा के श्याम नरायन को 1877  और कांग्रेस की संतोष कुमारी को 438 वोट मिले।

- गौरा विधानसभा सीट पर 13वें राउंड की गणना के बाद भाजपा के प्रभात वर्मा को 35680, सपा के संजय विद्याथी को 18549, कांग्रेस के राम प्रताप सिंह को 22352 और बसपा की निगार फातिमा को 2948 मत मिले।

- गोंडा विधानसभा सीट पर 14वें राउंड की गणना के बाद सपा के सूरज सिंह को 40191, प्रतीक भूषण सिंह को 39815 और बसपा के मोहम्मद जकी को 2601 मत मिले।

01:34 PM, 10-Mar-2022

गोंडा जिले की विधानसभा सीटों का हाल:
- मेहनौन विधानसभा सीट पर 16वें राउंड की गणना के बाद भाजपा के विनय द्विवेदी को 53092, सपा की नंदिता शुक्ल को 42824, बसपा के शिव कुमार को 5496 और कांग्रेस के कतुबुद्दीन खान को 2532 मत मिले।
- गोंडा सदर में 10 राउंड की गणना के बाद भाजपा के प्रतीक भूषण सिंह को 31946, सपा के सूरज सिंह को 26690, बसपा के मोहम्मद जकी को 1500 और कांग्रेस के रमा कश्यप को 777 मत मिले।

01:29 PM, 10-Mar-2022

अंबेडकरनगर की विधानसभा सीटों का हाल:
- जलालपुर विधानसभा सीट पर सपा के राकेश पांडेय को 48927, बसपा के राजेश सिंह को 43552 और भाजपा के सुभाष राय को 36230
 मत मिले।
- कटेहरी में 15वें राउंड की गणना के बाद सपा को 49443, निषाद पार्टी को 32126 और बसपा को 27377 मत मिले।

01:26 PM, 10-Mar-2022

लखनऊ विधानसभा की सीटों का हाल:
- सरोजनीनगर सीट पर 10वें राउंड के बाद भाजपा के राजेश्वर सिंह सपा के अभिषेक मिश्रा से 9567 वोटों से आगे। राजेश्वर सिंह को 34142 और अभिषेक मिश्रा को 24575 वोट मिले।
- मलिहाबाद विधानसभा सीट पर 21 राउंड की गिनती के बाद भाजपा की जयदेवी को 69350 और सपा को 61431 वोट मिले।
- मोहनलालगंज सीट पर 20 राउंड की गणना के बाद भाजपा के अमरेश कुमार को 3087, सपा की सुशीला सरोज को 3869 और बसपा के देवेंद्र कुमार को 838 वोट मिले।
- लखनऊ पश्चिम सीट पर 10वें राउंड के बाद भाजपा के अंजनी श्रीवास्तव को 39917 और सपा के अरमान खान को 33817 मत मिले।

01:14 PM, 10-Mar-2022

- अंबेडकरनगर जिले की आलापुर सीट पर 13वें राउंड के बाद सपा के त्रिभुवन दत्त को 37721 वोट मिले। जबकि भाजपा के त्रिवेणी राम को 27210 मत मिले।

- उधर, जलालपुर में 15वें राउंड के बाद सपा के राकेश पांडेय को 40553 मत जबकि भाजपा के सुभाष राय को 31859 मत मिले।

01:14 PM, 10-Mar-2022

- श्रावस्ती जिले की भिनगा विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी 60993 वोटों से आगे है जबकि भाजपा प्रत्याशी को 54445 मत मिले। बसपा को 9827 और कांग्रेस को 1596 मत मिले।

01:11 PM, 10-Mar-2022

बहराइच (12 राउंड की मतगणना के बाद)

बहराइच
सपा - 28776
बीजेपी -21205
बसपा - 1009
कांग्रेस - 466

नानपारा
अपना दल -35389
सपा - 29559
बसपा - 8949
कांग्रेस -1126

बलहा
सपा - 20213
बीजेपी -33652
बसपा - 4382
कांग्रेस - 706

कैसरगंज
सपा - 23555
बीजेपी -29557
बसपा - 2954
कांग्रेस -452

पयागपुर
सपा - 31671
बीजेपी -27918
बसपा - 3286
कांग्रेस - 936

मटेरा
बीजेपी -18958
सपा - 22677
बसपा - 1835
कांग्रेस - 587

महसी
बीजेपी -43555
सपा - 30205
बसपा - 4657
कांग्रेस - 2107

01:01 PM, 10-Mar-2022

बहराइच जिले की विधानसभा सीटों का हाल:
- बहराइच विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह 2996 वोटों से आगे।
- मटेरा विधानसभा क्षेत्र में सातवें राउंड के बाद सपा की मारिया शाह 5814 मतों से आगे।

श्रावस्ती जिले की विधानसभा सीटों का हाल:
- श्रावस्ती सीट पर 18वें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी को 54929 वोट मिले जबकि भाजपा को 51030 मत मिले।

12:56 PM, 10-Mar-2022

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से आया जीत का संदेश। भाजपा प्रत्याशी सुरेश राही विजयी हुए। करीब 33000 वोटों से जीते। सपा प्रत्याशी रामहेत भारती रहे दूसरे नंबर पर रहे।

12:54 PM, 10-Mar-2022

अमेठी जिले की विधानसभा सीटों का हाल (आठवें राउंड के बाद)
अमेठी-
भाजपा - 21381
कांग्रेस-3556
सपा-23483
बसपा- 1906
कुल मत 52171
नोटा- 323
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजय सिंह से सपा प्रत्याशी महारानी प्रजापति 2102 मतों से आगे।

गौरीगंज विधानसभा सीट
भाजपा -20447
कांग्रेस-5434
सपा- 21352
बसपा- 4476
कुल -54059
नोटा- 545
सपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह  भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मटियारी से 905 मतों से आगे

जगदीशपुर- छठे राउंड के बाद
भाजपा- 18674
कांग्रेस- 12046
सपा-  5414
बसपा- 2197
कुल- 40336
नोटा-  519
कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार से भाजपा प्रत्याशी सुरेश पासी 6628 मतों से आगे

तिलोई विधानसभा सीट
भाजपा- 27064
कांग्रेस- 6589
सपा- 19382
बसपा- 2472
कुल 57245

12:43 PM, 10-Mar-2022

लखनऊ की मोहनलालगंज सीट (16वें राउंड के बाद)
- भाजपा -- अमरेश कुमार -- 3436
-  सपा--- सुशीला सरोज--- 2381
-  बसपा--- देवेंद्र कुमार--- 1391

लखनऊ की महिलाबाद सीट (14वें राउंड के बाद)
भाजपा- जयदेवी- 46563
सपा- सोनू कनौजिया- 38804

लखनऊ पश्चिम सीट (आठवें राउंड के बाद)
भाजपा -- अंजनी श्रीवास्तव -- 35738
सपा -- अरमान खान -- 22262

लखनऊ पूर्व सीट
भाजपा के आशुतोष टण्डन 49890 वोटों के साथ सबसे आगे।
सपा के अनुराग भदौरिया को 27689 वोट मिले।

सरोजनीनगर सीट (आठवें राउंड के बाद)
भाजपा के राजेश्वर सिंह सपा के अभिषेक मिश्रा से 3964 वोटों से आगे।

12:15 PM, 10-Mar-2022

लखनऊ कैंट (13वें राउंड के बाद)
- ब्रजेश पाठक भाजपा से आगे 45975
- सुरेंद्र सिंह सपा 23934
- अनिल पांडेय बसपा 4210
- दिलप्रीत सिंह कांग्रेस 2037

लखनऊ पश्चिम  (सातवें राउंड के बाद)
- भाजपा के अंजनी श्रीवास्तव 31157
- सपा के अरमान खान 19430

मोहनलालगंज (14वें राउंड के बाद)
भाजपा--- अमरेश कुमार--- 3337
2 सपा--- सुशीला सरोज--- 2526
3 बसपा--- देवेंद्र कुमार--- 1365

12:12 PM, 10-Mar-2022

सभी जिलों के अपडेट:
लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों का हाल:

- लखनऊ उत्तर सीट पर पूजा शुक्ला चौथे राउंड में 2491 मतों से आगे, नीरज बोरा पीछे।
- कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा के ब्रजेश पाठक 8900 वोटों से आगे। सपा के सुरेंद्र सिंह को 4817 वोट।
- मोहनलालगंज में 4 राउंड में भी भाजपा आगे। सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है।
- मलिहाबाद से भाजपा की जय देवी करीब एक हजार वोट से आगे, दूसरे नम्बर पर सपा के सोनू कनौजिया।
- लखनऊ पूर्व में भाजपा के आशुतोष टण्डन 7827 की गिनती में 4500 मिले। सबसे आगे चल रहे हैं।
- सरोजनीनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा से 1047 वोटों से आगे।

रायबरेली की सीटों का हाल:
- सदर सीट से बीजेपी उम्मीदवार अदिति सिंह सपा प्रत्याशी आरपी यादव से छह हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
- हरचंदपुर सीट से सपा उम्मीदवार राहुल लोधी भाजपा के राकेश सिंह से 2000 मतों से आगे चल रहे हैं।
- बछरावां सीट से अपना दल भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत सपा के श्याम सुंदर से 500 वोटों से आगे चल रहा है।
- सरेनी से भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह से साढ़े 3000 से आगे चल रहे हैं।
- ऊंचाहार विधानसभा सीट से सपा के डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय भाजपा के अमरपाल मौर्य से 3000 मतों से आगे चल रहे हैं।
- सलोन विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी पदम श्री डॉक्टर जगदीश प्रसाद भाजपा के अशोक कोहली से 3000 मतों से आगे चल रहे हैं।

सीतापुर की विधानसभा सीटों का हाल:
- हरगांव विधानसभा से भाजपा के सुरेश राही आठवें राउंड में 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- मिश्रिख में पहले राउंड में भाजपा को 6959 तो सपा को 3700 वोट।
- बिसवां में पहले राउंड में भाजपा को 3784 और सपा को 2924 वोट।
- लहरपुर में भाजपा को 6828 और सपा को  3809 मत।
- सीतापुर सदर सीट पर भाजपा को  4852 और सपा को 4132 मत।
- महमूदाबाद सीट पर पहले राउंड के बाद भाजपा को 3669 और सपा को 3444 मत।
- महोली में भाजपा को 4521 और सपा को 4307 मत।

बलरामपुर की विधानसभा सीटों का हाल:
- बलरामपुर सदर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पलटू राम ने बनाई बढ़त तीसरे राउंड की मतगणना के बाद 1364 मतों से सपा प्रत्याशी जगराम पासवान को किया पीछे

बाराबंकी की विधानसभा सीटों का हाल:
- जैदपुर विधानसभा तीसरा राउंड सपा आगे
- दरियाबाद विधानसभा दूसरा राउंड भाजपा आगे
- रामनगर विधानसभा दूसरा राउंड भाजपा आगे

12 राउंड की काउंटिंग के बाद श्रावस्ती की सीटों का हाल:
- श्रावस्ती में सपा को 41137 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 29822 मत मिले।
- भिंगा में 11वें राउंड के बाद सपा को 38507 और भाजपा को 36099 मत मिले।

बहराइच:
- नानपारा में भाजपा प्रत्यासी रामनिवास वर्मा सपा प्रत्यासी माधुरी वर्मा से 712 मतों से आगे।
भाजपा- 3597
सपा- 2885
- मटेरा विधानसभा की मतगणना में भाजपा प्रत्यासी अरुणवीर सिंह सपा प्रत्यासी मारिया शाह से 773 मतों से आगे।
- महासी विधानसभा की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह सपा प्रत्यासी के के ओझा से 503 मतों से आगे
भाजपा 3724
सपा 3221

- दूसरे राउंड के मतगणना में बहराइच की 7 विधानसभा सीटों में 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे जबकि सदर और पयागपुर सीट पर समाजवादी पार्टी आगे।
- दूसरे राउंड के मतगणना में बहराइच की 7 विधानसभा सीटों में 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे जबकि सदर और पयागपुर सीट पर समाजवादी पार्टी आगे।
- बलहा विधानसभा में भाजपा प्रत्यासी सरोज सोनकर सपा प्रत्यासी अक्ष्यबार कनौजिया से 1909 मतों से आगे।

- बहराइच कैसरगंज विधानसभा की मतगणना में भाजपा प्रत्यासी 532 मतों से आगे चल रहे हैं
सपा आनंद यादव-3388
भाजपा गौरव वर्मा-3853
कांग्रेस गीता- 67
सपा बकाउल्लाह-292

बलहा विधानसभा में भाजपा प्रत्यासी सरोज सोनकर सपा प्रत्यासी अक्ष्यबार कनौजिया से 1909 मतों से आगे
- बलरामपुर सदर सीट दो राउंड में पिछड़ने के बाद राज्य मंत्री पलटू राम सपा प्रत्याशी से 1459 मतों से आगे

सुल्तानपुर: इसौली, ओमप्रकाश पांडेय-भाजपा- 2429
मो ताहिर-सपा-2475,
यशभद्र सिंह-बसपा-2021,
बीएम यादव-कांग्रेस-72

अयोध्या: दूसरे राउंड के बाद
बीकापुर - 3173  मतों से भाजपा आगे
गोसाईगंज - 814 मतों से सपा आगे
अयोध्या - 2100 मतों से भाजपा
मिल्कीपुर - 605 मतों से भाजपा आगे
रुदौली -  1428 मतों से भाजपा आगे

अम्बेडकरनगर: अंबेडकरनगर में कर्मचारियों ने दिया था 5893 पोस्टल वोट। 630 पोस्टल वोट डाले 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों ने जबकि 236 दिव्यांग जनों ने किया था घर पर मतदान। कुल 6759 पोस्टल मत की गिनती हो रही है।
अयोध्या: अयोध्या में टेबल नम्बर 8 पर दर्ज मतों से 17 वोट अधिक निकले। सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे ने दर्ज कराई आपत्ति। रुदौली विधानसभा से बीजेपी के रामचंद्र यादव लगभग 2000 वोट से आगे।
सीतापुर: सदर सीट पर राकेश राठौर आगे। विधानसभा तिलोई का पहला राउंड पूरा, दूसरा राउंड शुरू।
गोंडा: मनकापुर में भाजपा प्रत्याशी मंत्री रमापति शास्त्री आगे।
अमेठी: 186 अमेठी विधानसभा से पहले राउंड में सपा प्रत्याशी महाराजी देवी 1172 वोटों से आगे।

08:31 AM, 10-Mar-2022

UP Election Results 2022: लखनऊ सरोजनीनगर सीट से राजेश्वर सिंह जीते, सपा के अभिषेक मिश्रा को हराया, देखें- अवध के 10 जिलों के परिणाम

यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान आने भी शुरू हो गए है। रुझानों में भाजपा आगे नजर आ रही है। हालांकि, सपा कड़ी टक्कर दे रही है। चुनाव परिणाम को लेकर शाम चार बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जा रही है। मतगणना के लिए कर्मचारी सुबह साढ़े सात बजे केंद्रों पर पहुंच गए थे। उनकी तलाशी ली गई और फिर उन्हें अंदर जाने दिया गया। मतदान केंद्रों पर सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें