फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SP Candidate List 2022: सपा ने जारी की 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, 13 यादव, 10 मुस्लिम, 10 एससी व 7 ब्राह्मण को टिकट

Thu, 27 Jan 2022 08:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा से आने वाले रामअचल राजभर को अकबरपुर से और भाजपा से आए रमाकांत यादव को फूलपुर पवई से उम्मीदवार बनाया गया है। विधानसभा पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे को कुल की परंपरागत सीट इटवा से मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने बृहस्पतिवार को 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें चार पूर्व सांसदों और बसपा-भाजपा छोड़कर आए नेताओं पर दांव लगाया गया है। इस सूची में 13 यादव, 10 मुस्लिम, 10 अनुसूचित जाति, सात ब्राह्मण, चार कुर्मी, तीन ठाकुर और दो अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसी तरह दो निषाद, दो राजभर, एक पाल, एक चौहान और एक कुशवाहा को भी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


पूर्वांचल के ज्यादातर पार्टी विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा से आए कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को घोषी से मैदान में उतारा गया है। बसपा से आने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के बेटे कमलाकांत राजभर को दीदारगंज, पूर्व मंत्री रामअचल राजभर को अकबरपुर और पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को कटेहरी से मैदान में उतारा गया है। बसपा से आए पूर्व सांसद राकेश पांडेय को जलालपुर व पूर्व सांसद दाउद अहमद को मोहम्मदी और भाजपा से आए पूर्व सांसद रमाकांत यादव को फूलपुर पवई से जबकि सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज को केराकत से मैदान में उतारा गया है।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे को उनकी परंपरागत सीट इटवा से मैदान में उतारा गया है। बसपा से आए विनय तिवारी को चिल्लूपार और ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को पथरदेवा से मैदान में उतारा गया है। सपा के प्रदेश महासचिव रहे अरविंद सिंह गोप को दरियाबाद से जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को उनकी परंपरागत सीट बांसडीह से मैदान में उतारा गया है। बाहुबली अभय सिंह को गोसाईगंज से और फिल्म अभिनेत्री काजल निषाद को कैंपियरगंज से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र    उम्मीदवार
धौरहरा    वरण चौधरी
मोहम्मदी    दाऊद अहमद
सवायजपुर    पद्मराज सिंह पम्मू
बालामऊ    रामबली वर्मा
तिलोई    नईम गुर्जर
बाबागंज    गिरिजेश
चायल    पूजा पाल
फूलपुर    मुर्तजा सिद्दीकी
कुर्सी    राकेश वर्मा
रामनगर    फरीद महफूज किदवई
बाराबंकी    धर्मराज सिंह यादव उर्फ सुरेश यादव
दरियाबाद    अरविंद सिंह गोप
गोसाईगंज    अभय सिंह
चिल्लूपार    विनय तिवारी
पथरदेवा    ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
रामपुर कारखाना    गजाला लारी
भटपाररानी    आशुतोष उपाध्याय
अतरौलिया    संग्राम सिंह यादव
गोपालपुर    नफीस अहमद
आजमगढ़    दुर्गा प्रसाद यादव
निजामाबाद    आलमबदी
फूलपुर पवई    रमाकांत यादव
दीदारगंज    कमलाकांत राजभर
लालगंज    बेचई सरोज
घोसी    दारा सिंह चौहान
सिकंदरपुर    जियाउद्दीन रिजवी
फेफना    संग्राम सिंह
बांसडीह    रामगोविंद चौधरी
बदलापुर    बाबा दुबे
शाहगंज    शैलेंद्र यादव ललई
कटेहरी    लालजी वर्मा
आलापुर    त्रिभुवन दत्त
जलालपुर    राकेश पांडेय
अकबरपुर    रामअचल राजभर
महसी    केके ओझा
गैसड़ी    डॉ. एसपी यादव
बलरामपुर    जगराम पासवान
कपिलवस्तु    विजय कुमार
इटवा    माता प्रसाद पांडेय
डुमरियागंज    सईदा खातून
कप्तानगंज    अतुल चौधरी
कैंपियरगंज    काजल निषाद
पिपराइच    अमरेंद्र निषाद
गोरखपुर ग्रामीण    विजय बहादुर
सहजनवा    यशपाल रावत
खजनी    रूपवती
बांसगांव    डॉ. संजय कुमार
मल्हनी    लकी यादव
केराकत    तूफानी सरोज
जंगीपुर    वीरेंद्र यादव
जमानिया    ओम प्रकाश सिंह
सकलडीह    प्रभुनाथ सिंह
भदोही    जाहिद बेग
राबर्ट्सगंज    अविनाश कुशवाहा
ओबरा    सुनील सिंह गौड़
दुद्धी    विजय सिंह गौड़



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें