यूपी की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बीते 24 घंटे में 46,279 लोगों ने फॉर्म-6 भरा। इनमें 577 आवेदन राजनीतिक दलों की ओर से और 45,702 आम नागरिकों की ओर से किए गए। अब तक कुल 18.53 लाख लोग मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भर चुके हैं।
वहीं, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए पिछले 24 घंटे में 685 लोगों ने फॉर्म-7 भरा है, जबकि अब तक 50 हजार से अधिक लोग नाम कटवाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। सीईओ कार्यालय ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी और ईआरओ के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल की सूची जारी की है। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर समाधान पा सकते हैं। यदि वहां सुनवाई न हो तो सीईओ के एक्स हैंडल @ceoup पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।