फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: निर्वाचन आयोग ने 121 दलों को भेजा नोटिस, एक दिन पहले 115 दलों को जा चुके हैं पत्र; सामने आई ये वजह

Mon, 11 Aug 2025 09:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Election Commission: यूपी निर्वाचन आयोग ने 121 राजनीतिक दलों को नोटिस भेजा है। यह सभी दल बीते छह वर्षो से किसी भी प्रकार के चुनावों से दूर हैं। 
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया से बाहर किए गए छोटे दल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले छह वर्षों के दौरान विधानसभा या लोकसभा चुनाव में भाग न लेने वाले यूपी के 121 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनैतिक दलों भारत निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस आधार पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र ने वर्ष 2019 से वर्ष 2024 के बीच हुए चुनावों में भाग लेने वाले इन दलों को कारण बताओ नोटिस भेजी है। एक दिन पहले ही आयोग ने 115 गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया था।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र नवदीप रिणवा ने बताया कि कारण बताओ नोटिस के सम्बंध में दल के अध्यक्ष और महासचिव अपना प्रत्यावेदन, शपथ पत्र एवं अभिलेखों सहित 21 अगस्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। साथ ही 2 व 3 सितंबर को उनके प्रत्यावेदन पर सुनवाई की जाएगी। जिसमें उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सखते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि दल की ओर से कारण बताओ नोटिस के सम्बन्ध में निर्धारित तिथि के भीतर प्रत्यावेदन उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो यह माना जायेगा कि राजनैतिक दल को इस मामले में कुछ नहीं कहना है और संबंधित दल को राजनैतिक दलों की सूची से हटाये जाने के सम्बंध में संस्तुति सहित प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें